
Important News For Teachers: झुंझुनूं जिले के अनेक विद्यालयों में खाली पद नहीं होने के बावजूद जमे बैठे शिक्षकों को अब अपने मनपंसद के विद्यालय छोड़ने होंगे। शिक्षा विभाग की ओर से जिले के विद्यालयों में अधिशेष शिक्षकों का समायोजन किया जाएगा। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालयों और अन्य क्रमोन्नत हुए विद्यालयों में अनेक शिक्षक खाली पद नहीं होने के बावजूद भी कार्यरत हैं। जबकि कई जरूरत वाले विद्यालयों में पद खाली चल रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक बीकानेर की ओर से शिक्षा अधिकारियों को अधिशेष शिक्षकों के समायोजन के आदेश दिए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक बीकानेर की ओर से अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों सहित राजकीय विद्यालयों में विभिन्न कारणों से अधिशेष शिक्षकों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
जानकारों की मानें तो जिले के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय समेत अन्य क्रमोन्नत विद्यालयों में प्रारंभिक आंकलन के अनुसार तीन सौ शिक्षक एल वन और एल टू के अधिशेष हैं। ये शिक्षक जिला बदर तो नहीं होंगे। लेकिन अपनी सुविधा के अनुसार मनपसंद विद्यालय में बिना वजह जमे बैठे इन शिक्षकों को इधर-उधर दूसरे विद्यालयों में भेजा जाएगा।
अधिशेष रहे शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया 25 नवंबर से शुरू होगी। 25 नवंबर तक अधिशेष शिक्षकों की पदवार सूची तैयार करनी होगी। 28 नवंबर तक संभावित पदस्थापन स्थान सहित सूची तैयार कर प्रारंभिक शिक्षा विभाग को सुपुर्द करनी होगी। दो दिसंबर तक प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग से लौटाए गए तथा प्रारंभिक शिक्षा में अधिशेष शिक्षकों की पदवार सूची तैयार करनी होगी। इसके बाद प्रारंभिक शिक्षा विभाग चार दिसंबर तक संभावित पदस्थापन स्थान सहित सूची तैयार करेगा। छह दिसंबर तक प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से अधिशेष शिक्षकों के पदस्थापन आदेश जारी करने होंगे।
Updated on:
16 Nov 2024 12:35 pm
Published on:
16 Nov 2024 12:33 pm
बड़ी खबरें
View Allझुंझुनू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
