
अंचल में गुरुवार को हर्षोल्लास से ईद मनाई गई। शहर में ईद की मुख्य नमाज सुबह सवा आठ बजे ईदगाह में शहर काजी सफीउल्लाह सिद्दीकी ने कराई। नमाज पढ़कर मुस्लिम भाइयों ने देश में अमन-चैन की दुआ मांगी।
सांसद संतोष अहलात, झुंझुनूं विधायक बृजेंद्र ओला, पूर्वविधानसभा अध्यक्ष सुमित्रासिंह, नगर परिषद सभापति सुदेश अहलावत, कलक्टर बीएल मीणा, एसपी सुरेंद्रकुमार गुप्ता सहित जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
नमाज अदा करने के लिए सुबह ईदगाह पर सज धजकर पहुंचे। घरों में मिठी सेवईयां का पकवान बनाया गया।
Video Here See

बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
