1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिंगापुर व मुंबई में फिर छाई झुंझुनूं की फैशन डिजाइनर बहनों की ड्रेस

गत सप्ताह मुंबई में आयोजित मिसेज इंडिया आईएमपी 2019 सौंदर्य प्रतियोगिता में झुंझुनूं की जुड़वां बहनों की ओर से तैयार की गई ड्रेस छाई रही। इस प्रतियोगिता में भारत के अनेक राज्यों से कई महिलाओं ने भाग लिया। झुंझुनूं की फैशन डिजाइनर निशा और शिखा इस प्रतियोगिता में मुख्य डिजाइनर्स थी।

2 min read
Google source verification
jhunjhunu news

सिंगापुर व मुंबई में फिर छाई झुंझुनूं की फैशन डिजाननर बहनों की ड्रेस

jhunjhunu news

झुंझुनूं. गत सप्ताह मुंबई में आयोजित मिसेज इंडिया आईएमपी 2019 सौंदर्य प्रतियोगिता में झुंझुनूं की जुड़वां बहनों की ओर से तैयार की गई ड्रेस छाई रही।
इस प्रतियोगिता में भारत के अनेक राज्यों से कई महिलाओं ने भाग लिया।
झुंझुनूं की फैशन डिजाइनर निशा और शिखा इस प्रतियोगिता में मुख्य डिजाइनर्स थी। उन्होंने बताया इस प्रतियोगिता के लिए उन्होंने 60 ड्रेस तैयार की। सभी प्रतियोगियों के लिए डांस कॉस्टयूम तथा डिजाइन राउंड के लिए पूरा कलेक्शन तैयार किया। जिसमें उन्होंने वेस्टर्न, इंडियन तथा इंडो वेस्टर्न तीनों थीम पर ड्रेस तैयार की। एस्टर फाइन आर्टि एजुकेशन की निदेशक जसप्रीत कौर की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में अनेक राउंड हुए। प्रतियोगिता में पांच श्रेणियों में अलग-अलग विजेता चुनी गई। जिनमें मोनिका शर्मा, राम्यता, अंजू, गीतांजलि व गायत्री थी।
इसी के साथ झुंझुनंू की डिजाइनर्स ने सिंगापुर में आयोजित मिस ग्लोबल यूनिवर्स 2019 के लिए नेशनल कॉस्टयूम तैयार किया। जिसके लिए उन्होंने राजस्थानी तथा गुजराती मिक्स थीम चुना। राजस्थान को प्रदर्शित करने के लिए उन्होंने अनेक कलियों का लहंगा तैयार किया। राजस्थानी कला को प्रदर्शित करने के लिए कठपुतली को कॉस्ट्यूम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया। सिंगापुर में आयोजित मिस ग्लोबल यूनिवर्स 2019 प्रतियोगिता में भारत की तनु राजपूत ने हिस्सा लिया। तनु ने मिस मिलेनियम (दिव्य युग की मॉडल) का खिताब जीता। अणगासर की दोनों बहनों निशा व शिखा ने अपनी सफलता का श्रेय माता संपत देवी तथा पिता मनीराम अणगासरिया को दिया है। इससे पहले सिंगापुर में ही आयोजित मिसेज एशिया पैसेफिक में दोनों बहनों की की ओर से डिजाइन की गई ड्रेस काफी सराही गई थी।

बिसाऊ में पांच दिवसीय योग शिविर का समापन

बिसाऊ. कस्बे के राजकीय जटिया उमा विद्यालय में बिसाऊ वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में पतंजलि योग समिति बिसाऊ के सहयोग से आयोजित पांच दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ। समारोह के अध्यक्ष साहित्यकार रामजीलाल कल्याणी ने योग को प्राचीन विज्ञान बताते हुए कहा कि योग के महत्व को पूरे विश्व ने माना और 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाने लगा। शिविर के अंतिम दिन योग प्रशिक्षक यशवंत सिंह और सहयोगी अनिल तुनवाल, गोविंद बिरमीवाला ने साधकों को योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया। इस अवसर पर जटिया स्कूल में चलने वाली नियमित योग क्लास के लिए डॉ हरिसिंह सहारण द्वारा म्यूजिक सिस्टम तथा रामप्रकाश बिरमीवाला द्वारा सामग्री रखने के लिए संदूक भेंट की गई। पतंजलि योग समिति बिसाऊ के अध्यक्ष ओमप्रकाश बजाज ने आभार जताया।

Story Loader