15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दर्दनाक: बेटे के जन्मदिन पर गिफ्ट लेने जा रहे पिता की मौत

सुनील की पत्नी प्रियंका भी दिल्ली पुलिस में कार्यरत है। सुनील का बेटा दक्ष 2 साल का हुआ तो दिल्ली से छुट्टी लेकर शनिवार को ही अपने गांव मीलों का बास उसका जन्म दिन मनाने आए थे।
2 min read
Google source verification
दर्दनाक: बेटे के जन्मदिन पर गिफ्ट लेने जा रहे पिता की मौत

दर्दनाक: बेटे के जन्मदिन पर गिफ्ट लेने जा रहे पिता की मौत

Accsident in jhunjhunu
बेटे के जन्म दिन पर ख़ुशी मनाने के लिए बाईक पर सवार होकर नवलगढ़ से गिफ्ट व मिठाई लाने गए दिल्ली पुलिस के जवान सुनील कुमार मील की हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सोमवार देर शाम करीब 7 बजे नवलगढ़ से 4 किलोमीटर दूर नवलडी के पास जेसीबी मशीन की टक्कर से बाईक पर सवार दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके मौजूद लोगों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना की। घटना के कुछ मिनट बाद पायलट पावेल व ईएमटी सुरेश एम्बुलेंस से घायलों लेकर नवलगढ़ के जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने सुनील कुमार मील(30) पुत्र मुखराम मील निवासी मीलों का बास को मृत घोषित कर दिया। सुनील के साथी अशोक पुत्र रामनिवास मील की अस्पताल में इलाज के बाद हालत खतरे से बाहर है। मृतक का शव अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया। सुनील के परिजनों ने बताया कि वह बेटे के दूसरे जन्म पर नवलगढ़ से मिठाई व गिफ्ट लेने गया था। साथ में परिवार के अशोक कुमार मील को भी ले गया। मिठाई लेकर नवलगढ़ वापस आते समय अपने घर से मात्र 5 किलोमीटर पहले दुर्घटना के शिकार हो गए।

पति-पत्नी दोनों दिल्ली पुलिस में
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ क्षेत्र का निवासी सुनील कुमार अपने माता पिता की इकलौती संतान था। सुनील के एक भाई की करीब 15 साल पहले मृत्यु हो गई थी। सुनील के कोई बहन भी नहीं है। पिता मुखराम के घर में मौजूद एक मात्र संतान सुनील कुमार का जब 5 साल पहले दिल्ली पुलिस में चयन हुआ तो घर में खूब खुशियां मनाई। चयन के करीब एक साल बाद सुनील की शादी की। सुनील की पत्नी प्रियंका भी दिल्ली पुलिस में कार्यरत है। सुनील का बेटा दक्ष 2 साल का हुआ तो दिल्ली से छुट्टी लेकर शनिवार को ही अपने गांव मीलों का बास उसका जन्म दिन मनाने आए थे। लेकिन बेटे के दूसरे जन्म दिन पर उसके परिवार को ख़ुशी की जगह सुनील की मौत के रूप में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग