2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हॉकी वाली सरपंच ने खुद ही वायरल कर दिए फोटो और वीडियो

photo and video viral : हॉकी वाली सरपंच के नाम से मशहूर नीरू यादव की कुर्सी के पीछे दीवार पर राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ नजर आ रहा है। उसके नीचे मोटे अक्षरों में सरपंच लिखा गया है। इसका फोटो और वीडियो सरपंच नीरू ने खुद ही वायरल कर दिया। बाद में नियमों का पता चला तो अशोक स्तंभ को हटा दिया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
हॉकी वाली सरपंच ने खुद ही वायरल कर दिए फोटो और वीडियो

हॉकी वाली सरपंच ने खुद ही वायरल कर दिए फोटो और वीडियो

झुंझुनूं. photo and video viral : हॉकी वाली सरपंच के नाम से मशहूर लाम्बी अहीर ग्राम पंचायत की सरपंच नीरू यादव के कार्यालय का एक वीडियों सामने आया है। इसमें सरपंच की कुर्सी के पीछे दीवार पर राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ नजर आ रहा है। उसके नीचे मोटे अक्षरों में सरपंच लिखा गया है। इसका फोटो और वीडियो सरपंच नीरू ने खुद ही वायरल कर दिया। बाद में नियमों का पता चला तो अशोक स्तंभ को हटा दिया गया। दरअसल अशोक स्तंभ का इस्तेमाल संवैधानिक पदों पर बैठने वाले व्यक्ति ही कर सकते हैं। लेकिन सरपंच की कुर्सी के पीछे अशोक स्तंभ देखकर चर्चा शुरू हो गई। जैसे ही बात सरपंच नीरू यादव तक पहुंची, उन्होंने भूल सुधारी और वहां से अशोक स्तंभ को हटवा दिया। इस बारे में बीडीओ पवन कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत कार्यालय में लगाए गए अशोक स्तंभ के बारे में कोई जानकारी नहीं है। अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी। सरपंच नीरू यादव ने सफाई देते हुए कहा कि ग्राम पंचायत कार्यालय में पूर्व से अशोक स्तंभ लगा हुआ था। इसकी तरफ ध्यान नहीं दिया गया। प्रकरण संज्ञान में आने के बाद अशोक स्तंभ को हटा दिया गया है।

Story Loader