
झुंझुनूं को चित्तौडगढ़़ दे रहा है चुनौती
झुंझुनूं को चित्तौडगढ़़ दे रहा है चुनौती
झुंझुनूं. कायाकल्प में प्रदेश में अव्वल रहने वाला राजकीय बीडीके अस्पताल नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस की दौड़ में शामिल हैं। दिल्ली से आने वाली टीम की ओर से सर्टिफिकेशन देना बाकी है। हालांकि इसमें चित्तौडगढ़़ का जिला अस्पताल को भी प्रबल दावेदार माना जा रहा है। दिल्ली से आने वाली टीम के आगमन से पूर्व कमियों को दूर करने के लिए राज्य स्तरीय टीम अस्पताल की मेनटरिंग विजिट के लिए पहुंची।
निदेशक आरसीएच डॉ. एसआर मित्तल, नोडल अधिकारी क्वालिटी एश्योरेंस डॉ. रामबाबू जायसवाल व हैल्थ मैनेजर सीकर यतीन्द्र शर्मा ने अस्पताल मेनटरिंग विजिट की। इस दौरान टीम के सदस्य लेबर रूम की व्यवस्थाओं से नाखुश नजर आए। इस पर अस्पताल प्रशासन को दूर करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डिप्टी सीएचएचओ परिवार कल्याण डॉ. नरोत्तम जांगिड़, कार्यवाहक पीएमओ डॉ. वीके गुप्ता, डॉ. महिपाल सिंह, डॉ. संदीप नेमीवाल, नर्सिंंगकर्मी बजरंगलाल, सज्जन पूनियां आदि उपस्थित थे। टीम के सदस्य अगले माह सात जुलाई को टीम दुबार से अस्पताल की विजिट के पहुंचेगी। उल्लेखनीय है कि राजकीय बीडीके अस्पताल को हाल ही में कायाकल्प योजना में प्रदेशभर में अव्वल रहने पर 50 लाख रुपए मिले हैं। इसके बाद में अब हमारा अस्पताल नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस में इनाम पाने वाले अस्पतालों की सूची में भी शामिल हो गया है।
अब तक हुआ ये
गत साल 29 अप्रेल को स्टेट की टीम, 23 मई को दिल्ली की टीम, नौ जून को स्टेट, 20 जून को पीडी एनएचएम व 14 सितम्बर को स्टेट नोडल अधिकारी रामबाबू जायसवाल के नेतृत्व में एसेस्मेंट के बाद में राजकीय बीडीके अस्पताल को 75 प्रतिशत अंक दे दिए है।
18 चैक लिस्ट
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल को निर्धारित 18 चैक लिस्ट के आधार पर टीम की ओर से अस्पतालों को नम्बर दिए जाते हैं। इस चैक लिस्ट में एक्सीडेंट इमरजेंसी, ओपीडी, लेबर रूम, मेटरनेटी वार्ड, पीडियाट्रिक्स, एसएनसीयू, एमटीसी, ऑपरेशन थियेटर, पोस्ट पार्टम यूनिट, आईसीयू, आईपीडी, ब्लड बैंक, लेबोरेट्री, रेडियोलॉजी, फॉर्मसी,,आगजीलेटी सर्विसेज, मोर्चरी व सामान्य प्रशासन शामिल है।
मिलेंगे प्रति बैड दस हजार
एसेस्मेंट में अस्पताल के खरा उतरने पर 250 बैड़ वाले हमारे अस्पताल को प्रति बैड दस हजार रुपए की राशि पांच वर्षों तक दी जाएगी।प्रदेश में अभी तक राजसमंद ऐसा जिला है जो कि इस टेस्ट में अभी तक खरा उतरा है।
Published on:
25 Jun 2018 01:08 pm

बड़ी खबरें
View Allझुंझुनू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
