5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खतरनाक मंसूबे लेकर जम्मू कश्मीर से इलाहाबाद कैंट आया राजस्थान का फौजी, फिर जो हुआ वो था चौंका देने वाला

देश को सर्वाधिक शहीद देने वाले जिले झुंझुनूं के एक फौजी ने इलाहाबाद कैंट से सेना की एम्बुलेंस चुरा ली

2 min read
Google source verification
army ambulance

सीकर. देश को सर्वाधिक शहीद देने वाले जिले झुंझुनूं के एक फौजी ने इलाहाबाद कैंट से सेना की एम्बुलेंस चुरा ली और इसके बाद वह पांच घंटे में हाईवे पर करीब 200 किलोमीटर का सफर तय कर हाई वोल्टेज ड्रामा करता रहा। फौजी ने एम्बुलेंस क्यों चुराई। अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। फौजी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानिए क्या है पूरा मामला

-सेना की एम्बुलेंस चुराने वाले सैनिक का नाम सरबजीत चौधरी है। यह राजस्थान के झुंझुनूं का रहने वाला है।
-सेना में सरबजीत नर्सिंग असिस्टेंट है। वर्ष 2012 से 2017 तक इलाहाबाद के आर्मी अस्पताल में कार्यरत था।
-छह माह पहले ही सबरजीत का तबादला इलाहाबाद के अस्पताल से जम्मू कश्मीर के लद्दाख कर दिया गया था।
-तीन दिन पहले ही सरबजीत अपने साथियों से मिलने के लिए इलाहाबाद आर्मी अस्पताल आया था।
-शनिवार सुबह सरबजीत चौधरी परेड के दौरान मैदान में पहुंचा और फिर सेना की एम्बुलेंस लेकर भाग गया।
-उत्तरप्रदेश के फतेहपुर में औंग पुलिस थाने के सिपाही धमेन्द्र ने सादावर्दी में युवक को सेना की एम्बुलेंस ले जाता देखा।
-धर्मेन्द्र को शक होने पर उसने एम्बुलेंस का पीछा करना शुरू किया तो सरबजीत ने एम्बुलेंस की रफ्तार बढ़ा दी।
-इसके बाद सरबजीत औंग थाने का आगे, कानपुर सीमा में महराजपुर थाना और रूमा चौका का बैरियर तोडकऱ भाग निकला।
-मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अफसरों को इसकी सूचना दी गई।

सचेंडी थाना इलाके में बिछाया जाल
तीन थाना इलाकों में बैरियर तोड़ता हुआ सेना की एम्बुलेंस लेकर भाग रहे सरबजीत को पकडऩे के लिए आगामी थाना इलाका सचेंडी में जाल बिछाया गया। पुलिस ने चकरपुर मंडी के सामने हाईवे पर भारी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात कर दिया और वाहनों को आड़ा-तिरछा खड़ा कर दिया। इस दौरान सरबजीत सेना की एम्बुलेंस को भगाता लेकर पहुंचा, मगर आगे रास्ता बंद मिलने पर रफ्तार कम कर दी। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

कहीं मंसूबे तो खतरनाक नहीं...
सरबजीत के पकड़े जाने के बाद इलाहाबाद छावनी के कनल एमके अमर सिंह ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। सेना के अफसर, पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने सरबजीत से पूछताछ भी कि मगर वह ऊंट-पटांग जवाब देता रहा। वहीं आशंका यह भी जताई जा रही है कि इस तरह से सेना की एम्बुलेंस चुराकर ले जाने वाले सरबजीत के मंसूबे तो कहीं खतरनाक नहीं थे। हकीकत क्या है?। यह पूछताछ में ही सामने आ पाएगी।