25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अरे ओ सांभा… कितना इनाम रखे हैं सरकार हम पर? सरदार पूरे पचास पैसे

आदेश में लिखा है कि आरोपी योगेश उर्फ योगी पुत्र उम्मेद सिंह मेघवाल निवासी सिलारपुरी पुलिस थाना सिंघाना को जो भी पकड़ेगा, उसे बंदी बनाएगा या उसकी सही सूचना देगा उसे पचास पैसे का पुरस्कार दिया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
अरे ओ सांभा... कितना इनाम रखे हैं सरकार हम पर? सरदार पूरे पचास पैसे

झुंझुनूं एसपी की ओर से जारी किया गया आदेश।


अरे ओ सांभा... कितना इनाम रखे हैं सरकार हम पर। सरदार पूरे पचास हजार...। सुपर डूपर फिल्म शोले में पचास हजार रुपए के इनाम से गब्बर सिंह की वेल्यू का पता चलता है। वहीं झुंझुनूं के एसपी ने आर्म्स एक्ट के एक आरोपी को पकड़ने पर पचास पैसे का इनाम घोषित कर उसकी औकात बताई है।

इस आरोपी पर रखा इनाम
जानकारी के अनुसार राजस्थान में झुंझुनूं के एसपी के हस्ताक्षर से एसपी कार्यालय ने बारह फरवरी को एक आदेश जारी किया है। आदेश में लिखा है कि आरोपी योगेश उर्फ योगी पुत्र उम्मेद सिंह मेघवाल निवासी सिलारपुरी पुलिस थाना सिंघाना को जो भी पकड़ेगा, उसे बंदी बनाएगा या उसकी सही सूचना देगा उसे पचास पैसे का पुरस्कार दिया जाएगा। यह आदेश सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। आरोपी योगेश उर्फ योगी पर आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं में सिंघाना थाने में मामला दर्ज है।

दिया नियमों का हवाला

एसपी ने इसके लिए राजस्थान पुलिस नियम 1965 की धारा 4.8 में प्रदत्त शक्तियों का हवाला दिया है। इस आदेश की प्रति डीजीपी, एडीजीपी, आईजी सहित पुलिस के उच्चाधिकारियों सहित ग्यारह जगह भेजी गई है।

इनका कहना है

यह आदेश मैंने जारी किया है। इसका मकसद है अपराधी की औकात कमजोर करना। यह समाज में एक सकारात्मक संदेश है। अपराधी की समाज में वेल्यू बहुत कम है। ज्यादा राशि जारी कर हम कई बार अपराधी की वेल्यू बढ़ा देते हैं।

-देवेन्द्र विश्नोई, एसपी झुंझुनूं