जम्मू कश्मीर के डोडा के उत्तरी क्षेत्र में आतंकियों से मुठभेड़ में झुंझुनूं जिले के दो जवान शहीद हो गए। मुठभेड़ में भैसावता कलां निवासी अजय सिंह पुत्र कमल सिंह नरूका और डुमोली निवासी बिजेन्द्र सिंह दौराता पुत्र रामजीलाल ने अपनी जान की कुर्बानी दी है। दोनों राष्ट्रीय रायफल में तैनात थे। उनकी पार्थिव देह को बुधवार को गांव लाया जाएगा, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।