
रोगों से बचाने के लिए झुंझुनूं की महिलाएं ऑनलाइन सिखा रही योग
महिला पंतजलि योग समिति की पहल
#divya aabusariya jhunjhunu
झुंझुनूं. कोरोना काल में एक बार फिर लोग योग की तरफ ध्यान दे रहे हैं। वे नियमित योग कर शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता व ऑक्सीजन का स्तर बढ़ा रहे हैं। इसमें महिला पतंजलि योग समिति अच्छी पहल कर रही है। समिति की पदाधिकारी प्रतिदिन महिलाओं को योग सिखा रही है। पहले पदाधिकारी किसी खुले स्थान पर योग सिखाती थी, अब भीड़ नहीं हो, सोशल डिस्टेंस की पालना करते हुए ऑनलाइन योग सिखा रही हैं। मीडिया प्रभारी दिव्या आबूसरिया ने बताया कि संगठन में 25 महिला योग साधक, प्रेरक और योग प्रशिक्षक हैं। ये खुद तो योग सिखा ही रही हैं कई बार हरिद्वार स्थित पतंजलि योग पीठ से विशेषज्ञों को भी ऑनलाइन प्लेटफार्म से जोड़ रही हैं। विशेषज्ञ योग की बारीकियां महिलाओं को सिखा रहे हैं।
#divya aabusariya jhunjhunu
हमारा संगठन महिलाओं को निशुल्क योग सिखा रहा है। संगठन में 25 पदाधिकारी हैं। वे आमजन को नियमित योग के फायदे भी बता रही हैं। इसके अलावा खान-पान व दिनचर्या की जानकारी भी आमजन को बता रहे हैं।
-गीता नूनिया, अध्यक्ष
नियमित योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है। योग से कई बीमारियों को ठीक किया जा सकता है। योग हमें निरोग रखता है। जिले में योग के प्रति लोग जागरूक हो रहे हैं। कोरोना काल में फिर से साधकों की संख्या बढ़ रही है।
-संतोष चौधरी, संवाद प्रभारी
#divya aabusariya jhunjhunu
जूम क्लासेज के माध्यम से योग सिखा रहे हैं। प्रति सप्ताह हम हमारी बैठक में एक विशिष्ट अतिथि को आमंत्रित करते हैं। हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ से साध्वी देवप्रिया भी हमें योग की बारीकियां सिखा रही हैं।
-शकुंतला आबूसरिया, महामंत्री
महिलाओं ने अपना एक गु्रप बना रखा है। यह योग तो सिखा ही रहा है। इसके अलावा बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण व पतंजलि योगपीठ की महत्वपूर्ण व आयुर्वेद से संबंधित जानकारियां भी आमजन को बता रहे हैं।
-दिव्या आबूसरिया, मीडिया प्रभारी
Published on:
08 May 2021 04:46 pm

बड़ी खबरें
View Allझुंझुनू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
