लालकोठी में लिखते थे सट्टे की बुक, आरोपी कुलदीप हिरासत में
झुंझुनूं भड़ौंदा खुर्द निवासी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश झाझडिय़ा की हत्या के मामले में पुलिस टीमों ने आरोपियों के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देकर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। वहीं अनेक लोगों का आरोप है कि झुंझुनूं शहर में स्थित लालकोठी में कुछ आरोपी सट्टे की बुक भी लिखते थे। सट्टे की पर्चिंयां भी यहीं बनती थी। आरोप है पुलिस ने यहां एक बार भी कार्रवाई नहीं की। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को आरोपी कुलदीप को पकड़ कर पुलिस झुंझुनूं लेकर आई। जबकि अन्य आरोपी गब्बर गैंग के सरगना अरङ्क्षवद कुमार उर्फ गब्बर, कोतवाली थाने के हिस्ट्रीशीटर देशबंधु, विश्वबंधु, रवि कुमार बलौदा तथा दिनेश मालसरिया, प्रदीप मगुआ, रमेश, मंजीत, अजीत बाबा, उमेश बाबल, इमरान शेख, सोनू में से कईयों के पुलिस नजदीक पहुंच गई है। गौरतलब रहे कि काटली नदी में पहले राकेश की कार को कैंपरों से टक्कर मारी गई और फिर धारदार हथियार, सरियों व लाठियों से पीट-पीटकर हत्या की गई। हत्याकांड को गब्बर गैंग के सरगना अरङ्क्षवद कुमार उर्फ गब्बर, कोतवाली थाने के हिस्ट्रीशीटर देशबंधु, विश्वबंधु, रवि कुमार बलौदा तथा दिनेश मालसरिया, प्रदीप मगुआ, रमेश, मंजीत, अजित बाबा, कुलदीप, उमेश बाबल, इमरान शेख, सोनू ने अंजाम दिया।