4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानें कौन है अमित ओला, जिनको कांग्रेस ने दिया है टिकट

भाजपा पहले ही राजेन्द्र भाम्बू को अपना प्रत्याशी बना चुकी। अब कांग्रेस ने अमित ओला को प्रत्याशी बनाया है। दोनों की प्रत्याशी अपना नामांकन गुरुवार को भरेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
jhunjhunu news

amit ola jhunjhunu

कांग्रेस ने राजस्थान के झुंझुनूं के उप चुनाव 2024 के लिए झुंझुनूं से अमित ओला को प्रत्याशी बनाया है। उनके दादा शीशराम ओला पांच बार सांसद व आठ बार विधायक रह चुके। पिता बृजेन्द्र ओला झुंझुनूं से लगातार चार बार विधायक व दो बार मंत्री रह चुके। अब बृजेन्द्र ओला के सांसद बनने से यह सीट खाली हुई है। विधानसभा चुनाव के लिए ओला परिवार की तीसरी पीढ़ी मैदान में है। अडतालीस वर्ष के अमित ओला ने इलेक्ट्रोनिक्स में इंजीनियिरिंग कर रखी है। वर्तमान में चिड़ावा पंचायत समिति के सदस्य हैं। उनका मुकाबला अब भाजपा के राजेन्द्र भाम्बू से होगा। भाम्बू पहले अमित के पिता से दो बार चुनाव हार चुके। भाम्बू का विधानसभा का यह तीसरा चुनाव है।

दूसरी बार उप चुनाव

झुंझुनूं में यह दूसरी बार उप चुनाव है। इससे पहले जब विधायक शीशराम ओला सांसद का चुनाव जीत गए थे, तब उप चुनाव हुए थे। तब कांग्रेस से प्रत्याशी बृजेन्द्र ओला को हार का सामना करना पड़ा था। जीत भाजपा के डॉ. मूल सिंह शेखावत की हुई थी। अब विधायक बृजेन्द्र ओला के सांसद बनने के कारण उप चुनाव हो रहे हैं। भाजपा पहले ही राजेन्द्र भाम्बू को अपना प्रत्याशी बना चुकी।

नामांकन गुरुवार को भरेंगे।

अब दोनों की प्रत्याशी अपना नामांकन गुरुवार को भरेंगे।