6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharana Pratap Award : सीमा पूनियां व अजय शेखावत पर पूरे राजस्थान को हो रहा गर्व

जिले के लिए आज बेहद खास दिन है। हम सबको गर्व होना चाहिए कि जिले की एक बेटी व बेटे को महाराणा प्रताप अवार्ड से नवाजा जाएगा। बेटी चिड़ावा की और बेटा सुल्ताना के पास खड़ोत का रहने वाला है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vishwanath Saini

May 15, 2017

Maharana Pratap Award 2017, Seema poonia, Ajay shekhawat,semma poonia chirawa, Boxer seema poonia, jhunjhunu player, Maharana Pratap Award

Maharana Pratap Award 2017, Seema poonia, Ajay shekhawat,semma poonia chirawa, Boxer seema poonia, jhunjhunu player, Maharana Pratap Award

बाक्सिंग
के दम पर देश में नाम करने वाली चिड़ावा की बेटी एवं बॉक्सर खिलाड़ी सीमा
पूनियां को प्रदेश का शीर्ष पुरस्कार महाराणा प्रताप अवार्ड से सम्मानित
किया जाएगा। 15 मई सोमवार को जयपुर में होने वाले कार्यक्रम में
मुख्यमंत्री उन्हें पुरस्कार से सम्मानित करेंगी।लाडली को पुरस्कार मिलने
पर परिवार में खुशी का माहौल है। सीमा ने सम्मान को लेकर खुशी जाहिर की है।

PICS : मां व मामा के हौसलों से उड़ान भर चिड़ावा की बॉक्सर सीमा ने छू लिया आसमां

सुलताना के नजदीक गांव खड़ोत के भारोत्तोलन खिलाड़ी अजय सिंह शेखावत को 15 मई को जयपुर में प्रदेश के शीर्ष खेल अवॉर्ड महाराणा प्रताप अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। ये पुरस्कार मुख्यमंत्री के द्वारा दिया जाएगा। उधर, अजय के गांव में जैसे ही ये खबर पहुंचे वैसे ही पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।

अजय के चाचा किशन सिंह ने बताया कि छोटे से गांव के बेटे को राज्य का सर्वोच्च खेल सम्मान मिलना खुशी की बात है। अजय सिंह ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के गोल्डकोस्टा में अगले साल होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स तथा ऑस्ट्रेलिया में होनी वाली कॉमनवेल्थ चेम्पियनशीप पर है और इसके लिए वे कड़ी मेहनत कर रहे है। इसके लिए 19 जून को पटियाला में उनका ट्रायल होगा।

ये भी पढ़ें

image