21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jhunjhunu: 50 साल के शख्स ने 4 साल की मासूम से किया बलात्कार का प्रयास, निःसंतान दंपतियों को संतान होने की देता था दवा

Rajasthan Crime: बच्ची को टॉफी दिलवाने का झांसा देकर अपने साथ लेकर गांव के बीच से होता हुआ करीब एक-एक किलोमीटर दूर स्थित गांव के बंद हो चुके सरकारी स्कूल के खंडहर में ले गया।

2 min read
Google source verification
Rajasthan-Police

प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

Rape Attempt Case: झुंझुनूं के पिलानी थानाक्षेत्र के एक गांव में मंगलवार दोपहर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने चार साल की मासूम बच्ची से बलात्कार का प्रयास किया। बच्ची के घर पर नहीं मिलने पर उसे खोजते-खोजते परिजन व ग्रामीण खंडहर स्कूल के भवन में पहुंचे। जहां पर आरोपी बच्ची के साथ बलात्कार करने का प्रयास कर रहा था।

इस पर परिजन ने आरोपी को पकड़कर धुनाई कर दी और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर एक गांव की चार साल की बच्ची अपने घर के आगे खेल रही थी। इसी दौरान शराब के नशे में आरोपी राजेश उर्फ भोलाभक्त बच्ची के घर के पास पहुंचा।

उसने बच्ची को टॉफी दिलवाने का झांसा देकर अपने साथ लेकर गांव के बीच से होता हुआ करीब एक-एक किलोमीटर दूर स्थित गांव के बंद हो चुके सरकारी स्कूल के खंडहर में ले गया। जर्जर भवन में आरोपी ने बच्ची के साथ दरिंदंगी करने का प्रयास किया।

इधर घर के आगे से बच्ची के अचानक गायब होने पर परिवार के लोग उसे खोजने निकले और खोजते हुए स्कूल के खंडहर भवन में पहुंच गए। परिजनों को देखते ही आरोपी ने मौके से भागने का प्रयास किया। लेकिन परिजन की सजगता से वह भाग नहीं पाया। हो-हल्ला सुनकर गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर डाली।

सूचना मिलने पर पिलानी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी दरिंदे तथा बच्ची को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद बच्ची का अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। आरोपी पचास साल का है और घटना के समय शराब के नशे में था। मौके पर एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए हैं।

पहले करता था ‘संतान होने की दवा’ देने का दावा

पुलिस के अनुसार घटना के दौरान आरोपी खुद भी चोटिल हो गया था। ऐसे में पुलिस उसे पहले उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंची। प्राथमिक इलाज के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी में यह भी सामने आया है कि आरोपी करीब दो साल पहले तक निःसंतान दंपतियों को संतान होने की दवा देने का काम करता था। उस समय उसके घर पर ऐसे लोगों की काफी भीड़ लगी रहती थी। हालांकि, पिछले दो वर्षों से उसने यह कार्य बंद कर रखा था।