24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चार महीने पहले हुई थी शादी, पोमचा देने गया था, वापस आया शव

आरिफ की 4 महीने पहले ही शादी हुई थी। उसकी पत्नी गर्भवती है। उसका परिवार राजस्थानी ओढ़णे बनाने व रंगाई का कार्य करता है। आरिफ बाइक पर नवलगढ़ में पोमचा देने गया था। रास्ते में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झुंझुनू

•

image

Yuglesh Sharma

•

Updated: 1 Feb 2024, 11:13 PM IST

चार महीने पहले हुई थी शादी, पोमचा देने गया था, वापस आया शव

चार महीने पहले हुई थी शादी, पोमचा देने गया था, वापस आया शव

नवलगढ़ कस्बे से करीब डेढ़ किलोमीटर पुरानी मुकुंदगढ़ रोड पर गोदारा की ढाणी के पास गुरुवार शाम करीब 4 बजे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मुकुंदगढ़ के वार्ड 24 निवासी 25 वर्षीय युवक आरिफ लीलगर पुत्र ईस्माइल लीलगर नवलगढ़ से बाइक पर वापस मुकुंदगढ़ की ओर जा रहा था। सामने से आए ट्रांसपोर्ट के माल से भरे ट्रक ने आरिफ की बाइक को जबरदस्त टक्कर मारी जिससे आरिफ का सिर फट गया।

घटना की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस गाड़ी घायल युवक को राजकीय जिला अस्पताल लेकर आई। जहां चिकित्सकों ने आरिफ को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में जुट गए। कुछ देर बाद मुकुंदगढ़ से भी मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटना स्थल का मुआयना किया। जहां क्षतिग्रस्त बाइक व दुर्घटना में शामिल ट्रक खड़ा हुआ था। ट्रक चालक दुर्घटना के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया। मृतक का शव अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। मृतक के चाचा हाजी मोहम्मद सलीम ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर मृतक का शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

गर्भवती है आरिफ की पत्नी

दुर्घटना में मृतक आरिफ के भाई इमरान ने बताया कि 6 भाई व 3 बहनों में से तीसरे नंबर के भाई आरिफ की 4 महीने पहले अक्टूबर 2023 में शादी हुई थी। आरिफ की पत्नी गर्भवती भी है। इमरान ने बताया कि उनका पूरा परिवार राजस्थानी ओढ़णे बनाने व रंगाई का कार्य करता है। गुरुवार को आरिफ दोपहर 2.30 बजे बाइक पर सवार होकर घर से नवलगढ़ के लिए निकला था। वह नवलगढ़ में पोमचा (ओढ़णा) देकर वापस नवलगढ़ से मुकुंदगढ़ जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही दुर्घटना का शिकार हो गया। इमरान ने कहा कि उसने आरिफ को एक दिन बाद जाने का कहा लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। इसी कारण आरिफ जल्दी ही वापस आने का कह कर मना करने के बावजूद भी नवलगढ़ चला गया।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग