4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के नामचीन कपड़ा व्यापारी का हार्ट अटैक से निधन, फागोत्सव के दौरान बिगड़ी तबीयत, घर पर अचानक बेहोश होकर गिरे

Vikram Singh Shekhawat Death: राजस्थान युवा संघ के अध्यक्ष और कपड़ा उद्योग के जानेमाने व्यापारी विक्रम सिंह शेखावत का मंगलवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया।

2 min read
Google source verification
Vikram Singh Shekhawat

विक्रम सिंह शेखावत। फोटो: सोशल

झुंझुनूं। राजस्थान युवा संघ के अध्यक्ष और कपड़ा उद्योग के जानेमाने व्यापारी विक्रम सिंह शेखावत का मंगलवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। झुंझुनूं जिले के बनगोठड़ी गांव में आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके असामयिक निधन से व्यापार और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार सूरत के गोडादरा क्षेत्र में राजस्थान युवा संघ की ओर से तीन दिवसीय फागोत्सव का आयोजन​ किया गया। जिसमें मंगलवार को राजस्थान युवा संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह शेखावत भी शामिल हुए। तभी अचानक उनके सीने में दर्द उठा। इसके बाद वे शाम को घर पर आ गए। तभी वे अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। ​परिजनों ने तुरंत डॉक्टरों की टीम को घर पर बुलाया। जहां डॉक्टरों ने 42 वर्षीय विक्रमसिंह शेखावत को मृत घोषित कर दिया।

चित्तौड़गढ़ सांसद सहित कई नेताओं ने जताया दुख

चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी सहित कई बीजेपी नेताओं ने भी विक्रमसिंह शेखावत के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सांसद सीपी जोशी ने एक्स पर लिखा कि राजस्थान युवा संघ के अध्यक्ष एवं राजस्थान समाज सूरत के अध्यक्ष विक्रम सिंह शेखावत के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

आज होगा अंतिम संस्कार

इसके बाद शव को सूरत के नई सिविल अस्पताल ले जा गया। जहां पर पोस्टमॉर्टम के बाद शव को हवाई मार्ग से दिल्ली लाया गया। इसके बाद दिल्ली से सड़क मार्ग होते हुए शव को देर रात उनके पैतृक गांव बनगोठड़ी लेकर आए। जहां पर उनका आज अं​तिम संस्कार किया जाएगा।

कौन थे विक्रम सिंह शेखावत?

राजस्थान युवा संघ के अध्यक्ष और कपड़ा उद्योग के जाने-माने व्यापारी विक्रमसिंह शेखावत झुंझुनूं जिले के बनगोठड़ी गांव के रहने वाले थे। वे वर्तमान में अपनी पत्नी और एक बेटे के साथ सूरत में रहते थे। खटोदरा क्षेत्र में उनका कपड़े का व्यवसाय है। इसके अलावा वे सोलर और सिक्योरिटी गार्ड एजेंसी के कारोबार से भी जुड़े हुए थे। वे विश्व हिंदू परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष, लघु उद्योग भारती के उपाध्यक्ष रह चुके थे। साथ ही कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर सेवा कार्य करते थे।