scriptMaurya and Meghwal said: Will end hooliganism in Rajasthan | मौर्य व मेघवाल बोले : राजस्थान में गुंडागर्दी को करेंगे खत्म | Patrika News

मौर्य व मेघवाल बोले : राजस्थान में गुंडागर्दी को करेंगे खत्म

locationझुंझुनूPublished: Nov 19, 2023 12:44:38 am

Submitted by:

Rajesh sharma

सभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री अर्जुनलाल मेघवाल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का राज खराब था। पांच साल तक सदन और सडक़ पर आपस में लड़ते रहे। जब सरकार में दो खेमे हो जाते हैं तो सरकार काम नहीं करती है।

मौर्य व मेघवाल बोले : राजस्थान में गुंडागर्दी को करेंगे खत्म
मौर्य व मेघवाल बोले : राजस्थान में गुंडागर्दी को करेंगे खत्म
उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनलाल मेघवाल ने शनिवार को नवलगढ़ व उदयपुरवाटी में सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान मौर्य ने कहा कि यह विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव का सेमी फाइनल है।
राजस्थान में गुंडागर्दी, भ्रष्ट्राचार, बेटियों के साथ दुष्कर्म की वारदातें बढ़ती जा रही है। हर तरफ आराजकता का माहौल बना हुआ है। जिस तरह उत्तरप्रदेश में सरकार ने अपना वादा निभाया है, उसी तरह राजस्थान में भी भाजपा सरकार बनने पर सुशासन आएगा। दूसरी पार्टी की सरकार केन्द्र सरकार की योजनाओं को रोक देगी।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.