
दौड़ में राजस्थान का नया स्टार है राहुल बलौदा
Rahul Baloda is the new star of Rajasthan in the race
अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनेक खिलाड़ी देने वाले झुंझुनूं जिले के राहुल बलौदा ने जोधपुर में आयोजित राजस्थान सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में एक साथ दो स्वर्ण पदक जीते हैं। वहीं तनुश्री धनखड़ भी दो स्वर्ण पदक जीतकर महिला वर्ग में बेस्ट एथलीट रही। झुंझुनूं जिले की ग्राम पंचायत तोगडा़ कलां के गांव डाबड़ी बलौदा निवासी सेना के जवान राहुल बलौदा ने जोधपुर में 1500 मीटर दौड़ में 3 मिनट 42 सैकण्ड 90 नैनो सैकण्ड का समय लेकर एक नया रेकार्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। गांव के मुकेश बलौदा ने बताया कि इसके अलावा 800 मीटर दौड़ में भी स्वर्ण पदक जीता। राहुल अब राजस्थान की टीम की तरफ से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दमखम दिखाएगा। राहुल इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुका है।
#Rahulbaloda
राहुल ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता- पिता, भाई और गांव वालों को दिया है। राहुल के पिता सूबेदार जयप्रकाश सेना से सेवानिवृत हैं। भाई अंकित भी सेना में कार्यरत हैं। राहुल की सफलता पर विधायक राजकुमार शर्मा, सरपंच निशा संजीव कुमार, धर्मेन्द्र, ओमप्रकाश, नंदू सुरेश कुमार, संदीप बलौदा, नरेन्द्र जांगिड़, उमेश बलौदा, कर्नल प्यारेलाल, कमांडेंट विजय कुमार व अन्य ने बधाई दी। कोच जयसिंह धनखड़ व टीम मैनेजर धर्मपाल सैनी ने बताया कि महिला वर्ग में तनुश्री धनखड़ दो स्वर्ण के साथ बेस्ट एथलीट रही। वहीं पुरूष वर्ग में दो स्वर्ण के साथ राहुल बलौदा बेस्ट एथलीट रहे।
-----------------------
झुंझुनूं के इन खिलाडिय़ों ने भी जीते पदक
-तनुश्री धनखड़ ने ऊंची कूद व हेप्टाथलन में स्वर्ण पदक जीता।
-अनामिका नेहरा ने 100 मीटर बाधा दौड़ में रजत व मनीषा धनखड़ ने कांस्य पदक जीता।
-400 मीटर बाधा दौड़ में मनीषा धनखड़ ने रजत पदक जीता।
-1500 मीटर में पूजा ने कांस्य पदक जीता।
-अभिषेक ने त्रिकूद में रजत पदक जीता।
-सोनू भालोठिया ने ऊंची कूद व हेप्टाथलन में कांस्य पदक जीता।
---------------------
Published on:
02 Aug 2022 09:15 pm
बड़ी खबरें
View Allझुंझुनू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
