सीकर, चूरू, झुंझुनूं व नीमकाथाना में विधानसभा की इक्कीस सीट है। लेकिन दो विधानसभा क्षेत्रों को छोड़कर किसी भी एक सीट से दो महिला विधानसभा में नहीं पहुंची। खेतड़ी व उदयपुरवाटी ऐेसे विधानसभा क्षेत्र हैं, जहां से अभी एक भी महिला ने विधानसभा का चुनाव नहीं जीता है।
Assembly Election Jhunjhunu 2023:
राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र के चारों जिलों सीकर, चूरू, झुंझुनूं व नीमकाथाना में विधानसभा की इक्कीस सीट है। लेकिन दो विधानसभा क्षेत्रों को छोड़कर किसी भी एक सीट से दो महिला विधानसभा में नहीं पहुंची। चूरू जिले का सादुलपुर व झुंझुनूं जिले मंडावा क्षेत्र से ही दो अलग-अलग महिलाएं विधानसभा में पहुंच सकी है। इनके अलावा एक-एक बार बार हमीदा बेगम चूरू से, राजकुमारी शर्मा सीकर से, प्रतिभा सिंह नवलगढ़ व संतोष अहलावत सूरजगढ़ से विधानभा का चुनाव जीत सकी है। सुमित्रा सिंह झुंझुनूं व पिलानी दोनों विधानसभा क्षेत्रों से विधायक रह चुकी हैं। वहीं जिले में खेतड़ी व उदयपुरवाटी ऐेसे विधानसभा क्षेत्र हैं, जहां से अभी एक भी महिला ने विधानसभा का चुनाव नहीं जीता है।
सादुलपुर:
यहां से वर्ष 2008 के चुनाव में भाजपा की कमला कस्वा ने जीत दर्ज की। उन्होंने बसपा के वीरेन्द्र सिंह न्यांगली को हराया। इसके बाद वर्ष 2018 के चुनाव में यहां से कांग्रेस की कृष्णा पूनिया ने जीत दर्ज की। उन्होंने बसपा के मनोज न्यांगली को हराया।
मंडावा:
यहां से वर्ष 1985 में कांग्रेस की सुधा देवी ने जीत दर्ज की। इसके बाद इसी विधानसभा क्षेत्र से दो बार कांग्रेस की रीटा चौधरी जीतकर विधानसभा में पहुंच सकी है।
सुमित्रा सिंह: शेखावाटी की यही एक मात्र ऐसी महिला रही जिसने पिलानी व झुंझुनूं दोनों विधानसभा क्षेत्रों से जीत दर्ज की। इनके अलावा अभी तक किसी एक महिला ने जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों से जीत दर्ज नहीं की है।