
खेतड़ी का प्रसिद्ध अजीत विवेक संग्रहालय अब झुंझुनूं की बजाय नीमकाथाना जिले में हो जाएगा।
झुंझुनूं. Rajasthan New Districts: नए जिलों के गठन से जिले की सियासत पर भी काफी असर होगा। वर्तमान में जिले में सात विधानसभा क्षेत्र हैं। अब उदयपुरवाटी व खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र हटकर नीमकाथाना जिले में चले जाएंगे। ऐसे में जिले में विधानसभा क्षेत्र पांच रह जाएंगे। इससे चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था की पालना करवाना आसान हो जाएगा। जिले में एससी के लिए सुरक्षित सीट पिलानी है, वह फिलहाल झुंझुनूं जिले में ही रहेगी। हालांकि जो गांव अभी जिस विधानसभा क्षेत्र में है, वह फिलहाल उसी विधानसभा क्षेत्र में रहेगा, भले ही उसका जिला बदल गया हो। क्योंकि विधानसभा सीट में बदलाव केवल परिसीमन के बाद ही हो सकता है।
एक विधानसभा क्षेत्र में जाएगी दो जिलों की टीम
उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र ऐसा हो जाएगा, जहां विधानसभा चुनाव के लिए दो जिलों की टीम चुनाव करवाने जाएगी। वहां प्रशासनिक व पुलिस की व्यवस्था भी दो जिलों की रहेगी। क्योंकि उदयपुरवाटी तहसील व गुड़ा उप तहसील क्षेत्र में नीमकाथाना जिला प्रशासन चुनाव करवाएगा, जबकि उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा गुढ़ागौड़जी तहसील पहले की तरह झुंझुनूं जिले में रहेगी, ऐसे में वहां चुनाव पहले की तरह झुंझुनूं का जिला प्रशासन करवाएगा।
अब 2 कम हो गई उदयपुरवाटी व खेतड़ी
अब यह बची हैं
झुंझुनूं
- नवलगढ़
- मंडावा
- सूरजगढ़
- पिलानी
पहले सीट थी 7
- झुंझुनूं
- नवलगढ़
- मंडावा
- सूरजगढ़
- पिलानी
- उदयपुरवाटी
- खेतड़ी
लोकसभा क्षेत्र में 3 जिले
पहले झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र में झुंझुनूं जिले के सात व सीकर जिले का एक फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र आता था। अब भी लोकसभा क्षेत्र में सीट तो आठ ही रहेंगी, लेकिन जिले बढ़ जाएंगे। अब नए बने जिला नीमकाथाना का कुछ हिस्सा भी झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र में रहेगा।
लोकसभा क्षेत्र 8 सीट
- झुंझुनूं की 5
- सीकर की फतेहपुर 1
- नीमकाथाना के खेतड़ी व उदयपुरवाटी 2
गोरधनपुरा गांव का अनूठा रेकार्ड
खेतड़ी तहसील के राजस्व ग्राम गोरधनपुरा का अनूठा रेकॉर्ड बन गया है। यह राजस्व गांव ग्राम पंचायत घरढाना खुर्द में आता है । इसकी पंचायत समिति सिंघाना है। इसका विधानसभा क्षेत्र सूरजगढ़ में आता है। गांव की तहसील खेतड़ी है तथा पटवार मंडल जसरापुर है। अब इसे नवगठित नीमकाथाना जिले में शामिल कर लिया गया है।
Published on:
06 Aug 2023 01:29 pm

बड़ी खबरें
View Allझुंझुनू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
