झुंझुनू

जो पसंद आए वह विषय लें, आरएएस के लिए राजस्थान बोर्ड की पुस्तकें पढ़ें-मुक्ता

आरएएस में सभी चार पेपर अनिवार्य हैं। सलेबस को ध्यान से पढ़ें। पुराने पेपर पढ़ें और समझें कि किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं। उसके बाद राजस्थान बोर्ड की किताबें पढ़ें। राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी की पुस्तकें पढ़ें। लिखने का अभ्यास निरंतर करते रहें।

2 min read
Mar 08, 2022
जो पसंद आए वह विषय लें, आरएएस के लिए राजस्थान बोर्ड की पुस्तकें पढ़ें-मुक्ता

#ras topper mukta rao


झुंझुनूं. राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) की परीक्षा में टॉपर रही मुक्ता राव का कहना है कि जिस विषय में आपकी रूची ज्यादा हो, दसवीं के बाद वही विषय लेने चाहिए। आरएएस की तैयारी के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पुस्तकें पढऩी चाहिए। रिवीजन जरूर करें। मन में दृढ़ निश्चय कर लिया तो सफलता जरूर मिलेगी। मुक्ता राव चिड़ावा की रहने वाली है। पैतृक गांव घरडाना खुर्द है। जबकि ससुराल सीकर जिले की धोद तहसील के नेतड़वास गांव में है। महिला दिवस पर पत्रिका ने मुक्ता राव से बात की। पेश है मुख्य अंश।

सवाल: दसवीं के बाद विषय कौन से लें
जवाब: जो विषय आपको पसंद आए। जो पढऩे में सहज लगें वे विषय लेने चाहिए। मैंने साइंस मैथ लिया था।

सवाल: कौन सा माध्यम बेहतर है अंग्रेजी या हिन्दी?
जवाब: पढ़ाई के लिए माध्यम कभी बाधा नहीं बनता। जो सहज लगे वही माध्यम चुनें।


सवाल: सीबीएसई अच्छा या राजस्थान बोर्ड?
जवाब: अब राजस्थान बोर्ड में भी एनसीआरटीई की पुस्तकें चलती है।


सवाल: आरएएस की तैयारी कैसे करें?
जवाब: आरएएस में सभी चार पेपर अनिवार्य हैं। सलेबस को ध्यान से पढ़ें। पुराने पेपर पढ़ें और समझें कि किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं। उसके बाद राजस्थान बोर्ड की किताबें पढ़ें। राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी की पुस्तकें पढ़ें। लिखने का अभ्यास निरंतर करते रहें।

सवाल: आपने तैयारी कैसे की?
जवाब: स्टैंडर्ड बुक्स के साथ मैंने तकनीक का भी इस्तेमाल किया। बहुत टेस्ट लिखे। कई बार रिवीजन किया।

#ras topper mukta rao

सवाल: तैयारी कहां की?
जवाब: दो माह तक कोचिंग की। इसके बाद घर पर ही रहकर पढ़ाई की। पढ़ाई नियमित की कभी गैप नहीं दिया।


सवाल: आपकी प्राथमिक शिक्षा कहां हुई?
जवाब: पहली से बारहवीं तक की पढाई चिडावा में की। कॉलेज भी चिड़ावा से उत्तीर्ण की।


सवाल: आरएएस टॉपर बन गई, अब क्या सपना है?
जवाब: लोक सेवक बने हैं। आगे भी लोक सेवा करनी है।

Published on:
08 Mar 2022 04:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर