5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झुंझुनूं के मोरारका कॉलेज में एसएफआई का अनीष धायल बना अध्यक्ष, कोलिंडा गांव का रहने वाला है नया अध्यक्ष

जिले के सबसे बड़े आरआर मोरारका राजकीय महाविद्यालय झुंझंनूं में अध्यक्ष पद पर एसएफआई के अनीष धायल 313 मतों से विजयी रहे। उन्होंने सीट बरकरार रखी। इससे पहले भी यहां एसएफआई का ही अध्यक्ष रहा। एसएफआई यहां लगातार दूसरी बार जीती है। उपाध्यक्ष पद पर पूजा कुमारी पुत्री सुभाषचंद्र 108 मतों से, महासचिव पद पर इंतजार अली 331 मतों से तथा संयुक्त सचिव पद पर चुकी नायक 429 मतों से जीती।

2 min read
Google source verification
jhunjhunu news

झुंझुनूं के मोरारका कॉलेज में एसएफआई का अनीष धायल बना अध्यक्ष, कोलिंडा गांव का रहने वाला है नया अध्यक्ष

rr moraraka college election news jhunjhunu

झुंझुनूं. जिले के सबसे बड़े आरआर मोरारका राजकीय महाविद्यालय झुंझंनूं में अध्यक्ष पद पर एसएफआई के अनीष धायल 313 मतों से विजयी रहे। उन्होंने सीट बरकरार रखी। इससे पहले भी यहां एसएफआई का ही अध्यक्ष रहा। एसएफआई यहां लगातार दूसरी बार जीती है। उपाध्यक्ष पद पर पूजा कुमारी पुत्री सुभाषचंद्र 108 मतों से, महासचिव पद पर इंतजार अली 331 मतों से तथा संयुक्त सचिव पद पर चुकी नायक 429 मतों से जीती। सभी विजेता एसएफआई के हैं। अनीष कोलिंडा गांव का रहने वाला है। जीत के बाद सभी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। खुद के गांव कोलिंडा में भी जश्न मनाया गया।


महिला महाविद्यालय में प्रियंका सैनी बनी
नेतराम मघराज टीबडेवाल राजकीय महिला महाविद्यालय झुंझुनूं में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रियंका सैनी 107 मतों से जीती। प्रियंका ने एबीवीपी की कौशल्या चौधरी को हराया। महिला महाविद्यालय में इससे पहले 13 युवतियां अध्यक्ष बन चुकी। यह चौदहवीं अध्यक्ष है। प्रियंका कालेरी की ढाणी की रहने वाली है। बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा है। जीत के बाद पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
------------------------------
चिराना में पार्वती सैनी बनी अध्यक्ष
झुंझुनूं. जिले के चिराना में स्थित राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय में पार्वती सैनी अध्यक्ष बनी। पार्वती ने जितेन्द्र को 39 मतों से हराया।

नवलगढ़ में एसएफआई का महिपाल बना अध्यक्ष
झुंझुनूं. जिले के नवलगढ़ स्थित राजकीय महाविद्यालय में एसएफआई के महिपाल ने अध्यक्ष पद पर जीत हांसिल की। महिपाल ने निर्दलीय नरेश को 28 मतों से हराया।

नवलगढ़ में यह जीते
अध्यक्ष महिपाल
उपाध्यक्ष दिलशाद
महासचिव अंकिता डूडी
संयुक्त सचिव अंजना


जीत के बाद मनाया जश्न
इधर कॉलेज में जैसे-जैसे परिणाम आ रहे हैं। जीत का जश्न शुरू हो गया है। ढोल नगाड़े बजाए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस की भी माकूल व्यवस्था है। नवलगढ़ में अध्यक्ष महिपाल के गांव चैलासी में भी जश्न शुरू हो गया है। महिपाल ने बताया कि हमारी कोशिश रहेगी नियमित कक्षा चले। कॉलेज नए भवन में स्थानांतरित हो। जो विषय नहीं है, उनकी भी पढाई शुरू करवाई जाए।


मोरारका में अब तक के अध्यक्ष

छात्रसंघ अध्यक्ष वर्ष पार्टी
सुशील मालसरिया 2010-11 एनएसयूआइ
देवेंद्र बुडानिया 2011-12 एसएफआइ
प्रदीप खीचड 2012-13 एनएसयूआइ
दिनेश खीचड़ 2013-14 एबीवीपी
रोनित मांजू 2014-15 एनएसयूआइ
संदीप भांबू 2016-17 निर्दलीय
विकास जनेवा 2017-18 एनएसयूआइ
मनोज झाझडिय़ा 2017-18 एनएसयूआइ
पंकज गुर्जर 2018-19 एसएफआइ

कन्या महाविद्यालय में अब तक यह बनी अध्यक्ष
छात्रसंघ अध्यक्ष वर्ष
सुमन सिहाग 2001-02
सुनीता बुडानिया 2002-03
नवीता चौधरी 2003-04
सुनीता कुमारी 2004-05
मेनका कुमारी 2010-11
संगीता सैनी 2011-12
कृष्णा कुमारी 2012-13
पूजा सैनी 2013-14
बबली सैनी 2014-15
बबीता 2015-16
पूजा सैनी 2016-17
निटू फोगाट 2017-18
सोनू सैनी 2018-19