1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने जिलाध्यक्ष के लिए कह दी ऐसी बात,चर्चा दूर तक

संतोष अहलावत ने आरोप लगाया है कि झुंझुनूं में भाजपा कांग्रेस के इशारों पर काम कर रही है।

2 min read
Google source verification
पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने जिलाध्यक्ष के लिए कह दी ऐसी बात,चर्चा दूर तक

पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने जिलाध्यक्ष के लिए कह दी ऐसी बात,चर्चा दूर तक


झुंझुनूं. जिले की पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने अपनी पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया के खिलाफ ऐसी बात बोल दी, इसकी चर्चा जयपुर तक होने लगी है।
तीनों निकाय चुनाव पिलानी, बिसाऊ व झुंझुनूं में हार के बाद पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया को कमजोर बताते हुए हटाने की मांग की है।

santosh ahlawat news jhunjhunu
उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया को कमजोर, संगठन की समझ ना होने तथा कार्यकर्ताओं में पैठ ना होने का आरोप लगाया है। अहलावत ने आरोप लगाया है कि झुंझुनूं में भाजपा कांग्रेस के इशारों पर काम कर रही है। यही कारण है कि प्रदेश मेें सत्ता परिवर्तन के बाद जब से भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने कार्यभार संभाला है, तब से एक भी चुनाव पार्टी नहीं जीत पाई है। चाहे पंचायत समिति सूरजगढ़ में सदस्य और प्रधान के चुनाव की हो या फिर सूरजगढ़ नगरपालिका में पार्षद का चुनाव।इसके अलावा मंडावा उप चुनाव, निकाय में भी बुरी तरह
फै ल हो गई है। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष की कार्यशैली का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि झुंझुनूं नगर परिषद में भाजपा प्रत्याशी को अपने ही पार्टी के पार्षदों को वोट तक नहीं डलवा पाए। झुंझुनूं भाजपा को कांग्रेस चला रही है। इस संबंध में पवन मावंडिया का पक्ष जानने के लिए पत्रिका ने उनके मोबाइल पर दो बार फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

bjp news jhunjhunu

भाजपा के 5 पार्षदों ने नहीं दिए भाजपा को वोट
जिले के तीनों नगर निकायों के चुनावों में भाजपा चारों खाने चित हो गई। तीनों ही जगह उसे करारी हार का सामना करना पड़ा। झुंझुनूं में तो खुद भाजपा पार्षदों ने कांग्रेस को वोट दे दिए। पहले तीनों ही जगह भाजपा की सीट थी। अब झंंझुनूं, पिलानी व बिसाऊ तीनों जगह कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। झुंंंझुनूं में कांग्रेस की नगमा बानो सभापति तथा बिसाऊ में कांग्रेस के मुस्ताक खान व पिलानी में कांग्रेस के हीरालाल नायक पालिकाध्यक्ष बने। नगमा बानो झुंझुनूं की पहली अल्पसंख्यक महिला है जो सभापति बनी है। बुधवार को उपाध्यक्ष व उपसभापति का चुनाव होगा। झुंझुनूं में भाजपा के दस पार्षद जीतकर आए थे। भाजपा ने निर्दलीय बतूला बानो को अपना प्रत्याशी बनाया था। ऐसे में उनके पास कम से कम ग्यारह मत तो थे, लेकिन भाजपा को मात्र छह मत ही मिले। ऐसे में तय है कि भाजपा के पांच पार्षदों ने कांग्रेस को वोट दिए हैं। वहीं एक वोट निरस्त हो गए।

Story Loader