ग्राहकों को लुभाने के लिए ज्वैलरी के शोरूम सजकर तैयार हैं। इन दिनों ज्वैलरी के शोरूम पर ग्राहकों की भीड़ अभी से नजर आ रही है। शोरूम पर ग्राहकों के लिए नई डिजाइन की ज्वैलरी उपलब्ध है। हसंली, गलसरी, बाजूबंध, टेवटा, हमेल, रानी हार, मंगलसूत्र समेत अनेक प्रकार की ज्वैलरी ग्राहक पसंद कर रहे हैं।