9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लापरवाही : मंत्री के काफिले में चल रही गाड़ी से नीचे गिरे स्कूली बच्चे

video viral: गनीमत यह रही कि किसी भी बच्चे को ज्यादा चोट नहीं आई। लेकिन पीछे से अगर तेज गति से कोई वाहन आ रहा होता तो बच्चों के साथ बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि चलती हुई कैंपर कच्चे रास्ते से पक्की सड़क पर तेजी से चढ़ी। कुछ बच्चों ने हाथ में बैनर और झंडे ले रखे थे। कैंपर मोड़ पर तेजी से घूमी तो बच्चे धड़ाधड़ गिरते चले गए।

less than 1 minute read
Google source verification
लापरवाही : मंत्री के काफिले में चल रही गाड़ी से नीचे गिरे स्कूली बच्चे

लापरवाही : मंत्री के काफिले में चल रही गाड़ी से नीचे गिरे स्कूली बच्चे

झुंझुनूं. जिले के एक गांव में लोकार्पण समारोह के लिए जाते वक्त परिवहन मंत्री बृजेंद्र सिंह ओला के काफिले में बड़ी लापरवाही सामने आई है। नियमों की अनदेखी कर काफिले में युवाओं और बच्चों को कैंपर गाड़ी में बैठा कर उनके हाथ में झंडे दे दिए गए। इनमें से एक कैंपर जैसे ही मोड़ पर घूमी, उसमें से 5 स्कूली बच्चे सड़क पर गिर पड़े। हालांकि गिरते ही सभी बच्चे खड़े हो गए। बाद में सड़क किनारे खड़े लोगों ने उन्हें संभाल लिया।

बच्चे बाल-बाल बचे

गनीमत यह रही कि किसी भी बच्चे को ज्यादा चोट नहीं आई। लेकिन पीछे से अगर तेज गति से कोई वाहन आ रहा होता तो बच्चों के साथ बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि चलती हुई कैंपर कच्चे रास्ते से पक्की सड़क पर तेजी से चढ़ी। कई वाहन कतार से आ रहे थे। सबसे कैंपर के पीछे डाले (लोडिंग एरिया) में बच्चे किनारे पर बैठे हुए थे। वे एक दूसरे के कंधे पर हाथ डाले बैठे थे। कुछ बच्चों ने हाथ में बैनर और झंडे ले रखे थे। कैंपर मोड़ पर तेजी से घूमी तो बच्चे धड़ाधड़ गिरते चले गए। कैंपर के ड्राइवर को तब पता चला जब पीछे से लोग चिल्लाते हुए गाड़ियों को रोकने की बात कहने लगे। बड़ी बात यह है कि काफिले में आगे की तीन गाड़ियों में पुलिस थी। इसके बाद कैंपर में बच्चों को बैठा रखा था। एक बच्चे का मोबाइल छिटककर दूर जाकर गिरा।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग