3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शीतलहर ने शेखावाटी के लोगों की छुटाई धूजणी

शेखावाटी में पड़ रही है कड़ाके की सर्दी

less than 1 minute read
Google source verification
Shitlahar in the Shekhawati

शीतलहर ने शेखावाटी के लोगों की छुटाई धूजणी

झुंझुनूं. अंचल में कड़ाके की सर्दी से जनजीवन जकडऩे लगा है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण अंचल में दिनभर चली शीतलहर के कारण लोग ठिठुरते रहे। दिन की शुरुआत घने कोहरे से हुई। कोहरे का असर दस बजे बाद तक रहा। सर्द हवा चलने के कारण दोपहर को निकली धूप बेअसर साबित हुई। गर्म कपड़ों में लिपटे रहने के बावजूद लोगों की धूजणी छूटती रही। जैसे ही शाम का ढलना शुरू हुआ और तेज गति से शीतलहर का चलना शुरू हो गया और देर रात तक जारी रहा। लोग शाम को जल्दी घरों को लौट गए और घरों में ही दुबके रहे। वहीं, बाजरों में ग्राहकों की चहल पहल कम नजर आईऔर सड़कों पर वीरानी छा गई। शाम को चली शीतलहर ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। कृषि विशेषज्ञों की मानें तो अगर कोहरा आया और इस दौरान अल सुबह शीतलहर चली तो पाळे का जमना स्वभाविक है, इससे फसलों को नुकसान होने की आशंका है। कड़ाके की सर्दीके कारण दिन का तापमान 21.० डिग्री से गिरकर १९.५ डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान ८.३ डिग्री दर्जकिया गया।