8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गांव में पंचायत भवन बनाने के लिए जगह नहीं मिली तो दान कर दी 40 लाख रुपए की जमीन

गांव में पंचायत भवन बनाने के लिए जगह नहीं मिली, तो महिला सरपंच ने खुद की 40 लाख की जमीन दान कर दी। दान किए गए भूखंड पर पंचायत भवन बनकर तैयार हो गया है। इसका लोकार्पण 12 फरवरी को होगा।

2 min read
Google source verification
panchyat.jpg

गोपी किशन सोनी/गुढ़ागौड़जी (झुंझुनूं)। गांव में पंचायत भवन बनाने के लिए जगह नहीं मिली, तो महिला सरपंच ने खुद की 40 लाख की जमीन दान कर दी। दान किए गए भूखंड पर पंचायत भवन बनकर तैयार हो गया है। इसका लोकार्पण 12 फरवरी को होगा। नवगठित ग्राम पंचायत खींवासर में 10 अक्टूबर 2020 को बिमला देवी गांव की पहली सरपंच के रूप में चुनी गई। ग्राम पंचायत नई होने के कारण यहां कोई भवन नहीं था, इसलिए पंचायत संबंधित कार्य गांव के रामूवाली जोहड़ी में बने सामुदायिक भवन में ही किए जा रहे हैं।

पंचायत के लिए हालांकि जोहड़ सहित अन्य सरकारी जमीन मिल सकती थी, लेकिन सरपंच बिमला के पति मथुराप्रसाद की मानें तो यह जगह उन्हें उपयुक्त नहीं लगी, इसलिए ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए उन्होंने स्टेट हाईवे के पास स्थित अपने खेत की जमीन में से दो बीघा जमीन पंचायत भवन के लिए दान कर दी। मथुराप्रसाद व्याख्याता पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

यह भी पढ़ें : बाबा श्याम के दरबार में आस्था के सैलाब को देख अंग्रेजी हुकूमत ने मंदिर में लगा दिया था ताला, फिर हुआ चमत्कार

38 लाख में बना भवन

खींवासर पंचायत भवन का शिलान्यास 13 फरवरी 2021 को किया गया। पंचायत भवन के लिए दान की गई दो बीघा जमीन की कीमत चालीस लाख रुपए से भी अधिक बताई जा रही है। वहीं, सरकार ने करीब 38.16 लाख की लागत से यहां भवन का निर्माण करवाया है। भवन का लोकार्पण 12 फरवरी को सैनिक कल्याण राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा करेंगे।

सरपंच बिमला देवी ने बताया कि यह गांव ग्राम पंचायत गठन से पहले छऊ ग्राम पंचायत के अधीन था। इस कारण यहां के करीब छह हजार लोगों को पंचायत संबंधित कार्यों के लिए सात किमी दूर छऊ जाना पड़ता था।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग