3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवविवाहिता के सुसाइड नोट में लिखी इन बातों का मतलब कोई नहीं समझ पा रहा

सुलताना में शादी के बाद सात दिन बाद ही आत्महत्या करने वाली पूजा ने सुसाइड नोट में लिखा कि वो पागल है, जिंदा रही तो सबको पागल कर देगी।

2 min read
Google source verification
sultana girl chirawa

सुलताना/चिड़ावा.

चिड़ावा थाना क्षेत्र के सुलताना गांव में बीती रात एक विवाहिता ने पंखे से चुन्नी का फंदा डालकर खुदखुशी कर ली। विवाहिता 21 वर्षीय पूजा जांगिड़ दो दिन पहले ही अपने पीहर सुलताना आई थी। जिसने पीहर से ही रविवार को रीट की परीक्षा दी थी। पुलिस को मृतका के पास से सुसाइड नोट मिला है।

मामले के अनुसार सुलताना के वार्ड 26 निवासी किशोर जांगिड़ की बेटी पूजा जांगिड़ ने सोमवार शाम को अपनी दादी कमला देवी के साथ खाना खाया। खाने के बाद पूजा अपनी दादी कमला के पास ही कमरे में सो गई।

सुबह करीब सात-साढ़े सात बजे दादी कमला ने पूजा को पंखे से झूलते देखा तो हो-हल्ला किया। दादी की आवाज सुनकर पूजा का बड़ा भाई संदीप कमरे में पहुंचा। बहन को पंखे के हूक से लटका देख संदीप हक्का-बक्का रह गया। संदीप ने आनन-फानन में पूजा को फंदे से उतारा।

पुलिस को इतला दी। चौकी प्रभारी राजेश जांगिड़ घटनास्थल पर आए। कुछ देर बाद ही चिड़ावा सीआई रामप्रताप चारण भी सुलताना पहुंचे गए। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया तो मृतका के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को चिड़ावा सीएचसी पहुंचाया। जहां मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम हुआ। दोपहर बाद मृतका पूजा का उनके ससुराल वाहिदपुरा में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस संबंध में मृतका के भाई संदीप ने थाने में मर्ग दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सात को शादी, 11 को पीहर आई


मृतका पूजा की शादी सात फरवरी को वाहिदपुरा हाल हाउंसिंग बोर्ड झुंझुनूं के पंकज के साथ हुई थी। इस बीच पूजा के हाथों की मेहंदी का रंग फीका भी नहीं पड़ा। पीहर-ससुराल में शादी का जश्न थमा भी नहीं था। अचानक पूजा ने सुसाइड कर सभी को स्तब्ध कर दिया। पूजा के इस कदम ने हर किसी को सकते में डाल दिया। जिस घर से डोली में विदा हुई, ये बेटी दुनिया से हमेशा-हमेशा के लिए विदा हो गई। घटना ने हर किसी को झकझोर दिया।

मृतका के पास से मिला सुसाइड नोट

पूजा के पास से पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसको पुलिस ने कब्जे में ले लिया। सुसाइड नोट में मैं तो पागल हूं, जिंदा रही तो ओरों को भी पागल कर दूंगी...लिखा हुआ था। जानकारों का कहना है कि पूजा की मानसिक स्थिति भी ठीक थी। बचपन से होनहार पूजा ने 11 फरवरी को ही रीट की एग्जाम दी थी।

Story Loader