
चिड़ावा.
सात फेरों के बंधने में बंधे इसे अभी सात दिन भी नहीं हुए थे। हाथों से मेहंदी का रंग फीका भी नहीं पड़ा था। अभी तो यह ससुराल आनी-जानी सी हुई थी, मगर सबको रुला गई। शादी की छठी रात ही इसने सबसे खौफनाक कदम उठा लिया और इसी सात फरवरी को बाबुल के घर से डोली में विदा हुई ये बेटी दुनिया से ही हमेशा हमेशा के लिए विदा हो गई। हर किसी को झकझोर देने वाली यह घटना राजस्थान के झुंझुनूं जिले के सुलताना कस्बे की है।
सुसाइड नोट लिखकर की खुदकुशी
-चिड़ावा थाना इलाके के सुलताना गांव में 22 वर्षीय इस विवाहिता ने पंखे के हुक पर चुन्नी का फंदा डाल कर खुदखुशी की है।
-पूजा जांगिड़ की हाल ही 7 फरवरी को झुंझुनूं के युवक के साथ शादी हुई थी।
-शादी के बाद दो रोज पहले ही पूजा अपने पीहर सुलताना आई थी।
-सुलताना में पूजा के परिवार में शादी समारोह है। वह उसमें शामिल होने आई थी।
-6 फरवरी की रात को पूजा खाना अपनी दादी के साथ कमरे में सो गई थी।
-रात को दादी को पता ही नहीं चला कि पोती ने आत्महत्या कर ली।
-सुबह दादी की आंखें खुली तो उसे पोती पंखे की हुक से फंदे पर लटकी मिली।
-सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से नीचे उतरवाया और चिड़ावा के अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया।
-पुलिस के अनुसार मौके से पूजा का सुसाइड नोट भी मिला है, जिसके बारे में पुलिस ने अभी कोई खुलासा नहीं किया है।
मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम
चिड़ावा तहसीलदार बृजेश गुप्ता, थानाधिकारी रामप्रताप चारण व मृतका के परिवार की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। सुसाइड नोट में पूजा में किन बातों का उल्लेख किया है। इस बारे में पुलिस अभी खुलासा नहीं कर रही है। ऐसे में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
Updated on:
13 Feb 2018 04:31 pm
Published on:
13 Feb 2018 04:26 pm

बड़ी खबरें
View Allझुंझुनू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
