2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देखें वीडियो…रातभर विशाल-शेखर के गानों पर झूमते रहे युवा

झुंझुनूं के पिलानी बिट्स में 96 घंटे के नॉन स्टॉप उत्सव ओएसिस में रात को बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया गया। जिसमें बॉलीवुड के जाने-माने संगीतकार व गायक विशाल-शेखर ने लाइव परफोरमेंस दी। करीब तीन घंटे तक चली लाइव परफोरमेंस के दौरान दोनों ही गायककारों ने एक-एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी।

2 min read
Google source verification
देखें वीडियो...रातभर विशाल-शेखर के गानों पर झूमते रहे युवा

देखें वीडियो...रातभर विशाल-शेखर के गानों पर झूमते रहे युवा

झुंझुनूं के पिलानी बिट्स में 96 घंटे के नॉन स्टॉप उत्सव ओएसिस में रात को बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया गया। जिसमें बॉलीवुड के जाने-माने संगीतकार व गायक विशाल-शेखर ने लाइव परफोरमेंस दी। करीब तीन घंटे तक चली लाइव परफोरमेंस के दौरान दोनों ही गायककारों ने एक-एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर पहली बार विशाल दादलानी ने शंकर, अहसान, लॉय का गाना दिल चाहता है... भी गाया। इससे पहले पिलानी पहुंचने पर बिट्स छात्रसंघ अध्यक्ष सार्थक अग्रवाल की अगुवाई में आयोजन समिति के छात्र-छात्राओं ने दोनों गायकारों का स्वागत किया।

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विशाल दादलानी ने कहा कि बीते 13 सालों में तीसरी बार उनका बिट्स में शेखर के साथ आना हुआ है। वे पहले पेंटाग्राम के लिए भी यहां आ चुके है और यहां होने वाले कंपीटीशन में भाग ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद फिल्म इंडस्ट्री के अच्छे दिन लौट आए है। आने वाले दिनों में ये 10 गुना और बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर का म्यूजिक इसी साल दिसंबर में आ जाएगा। जो देशवासियों को झूमने और गुनगुनाने के लिए मजबूर कर देगा। वहीं हंसराज रघुवंशी और सलीम सुलेमान के साथ जय शंकर महाराज भी सोमवार को रिलिज हो रहा है। विशाल ने कहा कि बिट्स आकर बहुत मजा आता है।

इस मौके पर विशाल रवजियानी ने कहा कि इतने सालों से आ रहे है। अब तक बिट्स घर जैसा और यहां के लोग अपने लगते है। यहां की क्राउड कमाल की है। जो पूरा उत्साह बनाए रखती है। उन्होंने कहा कि आज का शो भी कमाल का गया है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अच्छा म्यूजिक प्रमोट करें। अच्छा म्यूजिक सुने और उभरते हुए कलाकारों को प्रमोट करें। साथ ही बताया कि अब हर माह उनके नए गाने आ रहे है। जिन्हें बहुत प्यार मिल रहा है।

Story Loader