
बारात में गए युवक की हरियाणा में हत्या
झुंझुनूं. बारात में हरियाणा गए खुडाना गांव के युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। मामले में पहले परिजन को युवक की दुर्घटना में मौत होने की जानकारी दी गई। लेकिन शव आने के बाद परिजन ने उसके हाथ पर इंजेक्शन का निशान देखा तो हत्या का मामला दर्ज कराया। झुंझुनूं पुलिस ने मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर हरियाणा पुलिस को भेजी है। पुलिस ने बताया कि बगड़ थाने में खुडाना निवासी सतपाल ने रिपोर्ट दी कि उसका बेटा घनश्याम 18 फरवरी को अपने दोस्त राजवीर निवासी मोखुता थाना निजामपुर, महेंद्रगढ़ की शादी में कार लेकर गया था। उसकी कार राजवीर व एक अन्य व्यक्ति ने 19 फरवरी को भिड़ा दी। दूसरे दिन 20 फरवरी को उसके बेटे ने अपनी मां को इस बार में फोन पर बताया और 21 फरवरी को घर आने की बात कही। इस दौरान उसके बेटे के साथ महेंद्रगढ़ के गांव खातोदडा निवासी प्रीतम व राजवीर मौजूद थे। उन्होंने 22 फरवरी को घनश्याम की मां सुशीला को फोन पर बताया कि घनश्याम की हालत गंभीर है। इस पर वह बेटे को देखने जाने के लिए निकले तो फोन आया कि घनश्याम की मौत हो गई। बेटे के शव को लेकर प्रीतम, राजवीर व राजवीर का पिता ओमप्रकाश आए। इस दौरान उन्होंने देखा कि उसके बेटे घनश्याम के दाहिने हाथ पर एक इंजेक्शन लगा हुआ था। इस पर वह शव को झुंझुनूं ले गए और पोस्टमॉर्टम करवाया। साथ आए युवकों ने बताया था कि घनश्याम रात के समय अनुज व रवि के साथ सोया हुआ था। ऐसे में उन्हें शक है कि उसके बेटे की प्रीतम, राजवीर, अनुज और रवि कुमार आदि ने हत्या की है।
Published on:
24 Mar 2023 12:58 pm
बड़ी खबरें
View Allझुंझुनू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
