
उदयपुरवाटी से अपह्रत ढाई साल का बच्चा युवराज 48 घंटे बाद सीकर के उदयलाल की ढाणी के पास बावरियों के डेरे में मिल गया। घटना की ये दो तस्वीरें खासी चर्चा का विषय रही।

देर शाम बच्चा घर पहुंचा तो परिजनों ने झुंझुनूं एसपी मनीष कुमार अग्रवाल एसपी को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने युवराज को गोद में लिया तो उसने उत्सुकतावश पगड़ी के हाथ लगा लिए। ऐसा लगा मानो वो भी एसपी का सम्मान कर रहा हो।

बालक घर पहुंचा तो उसे गोद में लेते ही मां की आंखें भर आई। इस दौरान विधायक शुभकरण चौधरी व कांग्रेस नेता विजेन्द्र सिंह इन्द्रपुरा समेत अनेक जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

परिजनों ने बेटे युवराज को किसी युवराज की तरह ही स्वागत किया। उसे माला पहनाकर मां ने गोद में लिया तो दोनों की खुशी यूं देखते ही बनी।

बच्चा युवराज काफी देर तक एसपी की गोद में रहा। वो एसपी से घुलमिल सा गया था। उत्सुकतावश बच्चे ने एसपी से उनकी टॉपी पहनकर देखने की जिद करने लगा।

बच्चे की खुशी के लिए एसपी ने उसे मायूम नहीं किया और अपने सिर से टॉपी उतारकर ढाई साल के बच्चे युवराज के सिर पर रख दी।

युवराज का अपहरण इस बावरिया ने किया था। प्रकाश बावरिया सीकर के उदयलाल की ढाणी के पास डेरे में रहता है। बच्चे को अपहरण के बाद यही ले आया था।

अपहरण के तीसरे दिन युवराज के सकुशल मिलने पर उसे देखने के लिए कस्बे के लोग उमड़ पड़े। रात को डीजे बजाकर भी जश्र मनाया गया।

अपहरण का शिकार हुआ युवराज