
उप राष्ट्रपति आएंगे झुंझुनूं, जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम
Vice President Jagdeep Dhankhar
झुंझुनूं. देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को राजस्थान िस्थत पैतृक जिले झुंझुनूं में आएंगे। वे लोहार्गल सूर्य मंदिर और रानी शक्ति मंदिर में दर्शन व पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद उपराष्ट्रपति सैनिक स्कूल, झुंझुनूं के छात्रों-शिक्षकों को संबोधित करेंगे। धनखड़ स्वयं सैनिक स्कूल के छात्र रहे हैं और पिछले ही हफ्ते वे चित्तौड़गढ़ में अपने स्कूल में गए थे। झुंझुनूं जिले में अपने कार्यक्रमों के बाद उपराष्ट्रपति जयपुर पहुचेंगे, जहां वे राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति का राजभवन, जयपुर जाने का भी कार्यक्रम है।
8 सितम्बर को आए थे किठाना
इससे पहले उपराष्ट्रपति आठ सितम्बर को अपने पैतृक गांव किठाना आए थे।
प्रशासन ने लिया जायजा
जिला कलक्टर डॉ खुशाल यादव और एसपी श्याम सिंह ने उपराष्ट्रपति धनखड़ के आगमन से पहले शनिवार को हवाई पट्टी, रानी शक्ति मंदिर, सैनिक स्कूल, देवीपुरा स्थित हेलीपैड और लोहार्गल सूर्य मंदिर का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के साथ अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान एडीएम मुरारी लाल शर्मा, एएसपी गिरधारी लाल शर्मा भी साथ रहे।
यह रहेगा कार्यक्रम
7.25 पर दिल्ली से हेलिकॉप्टर से रवाना।
8.35 पर सूर्य मंदिर के निकट हेलिपेड पर पहुंचेंगे।
8.55 पर सूर्य मंदिर लोहार्गल पहुंचेंगे व वहां पूजा अर्चना करेंगे।
9.55 पर झुंझुनूं हवाई पट्टी आएंगे।
10.10 पर राणी सती मंदिर पहुंचेंगे वहां पूजा अर्चना करेंगे।
10.30 पर राणी सती मंदिर से रवाना।
10.55 पर सैनिक स्कूल पहुंचेंगे।
12 बजे सैनिक स्कूल से रवाना।
12.25 पर झुंझुनूं हवाई पट्टी से जयपुर रवाना।
Published on:
26 Aug 2023 06:33 pm

बड़ी खबरें
View Allझुंझुनू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
