24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीडियो में देखें…दिन में गायब हो जाती है आधी सड़क

झुंझुनूं शहर में तड़के और रात के समय खाली रहने पर जो सड़क 30 फीट चौड़ी नजर आती है, वह दिन में आधी ही रह जाती है। राजस्थान पत्रिका की टीम ने शुक्रवार को शहर के रोड नंबर एक पर तड़के और दोपहर में जाकर नपाई कराई तो यह हालात सामने आए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झुंझुनू

•

image

Yuglesh Sharma

•

Updated: 16 Mar 2024, 1:05 PM IST

वीडियो में देखें...दिन में गायब हो जाती है आधी सड़क

वीडियो में देखें...दिन में गायब हो जाती है आधी सड़क

झुंझुनूं शहर की मुख्य सड़कों पर रेहड़ी वालों, फुटकर विक्रेताओं व दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण के कारण लोग परेशान हैं। स्थिति यह है कि तड़के और रात के समय खाली रहने पर जो सड़क 30 फीट चौड़ी नजर आती है, वह दिन में अतिक्रमण के कारण आधी ही रह जाती है। राजस्थान पत्रिका की टीम ने शुक्रवार को शहर के रोड नंबर एक पर तड़के और दोपहर में जाकर नपाई कराई तो यह हालात सामने आए।

सड़क पर खड़ा कर देते हैं वाहनों को

सड़क के किनारे बनाए गए फुटपाथ पर दुकानदार के काउंटर व सामान, रेहड़ी-ठेले व खोखे नजर आते हैं। वहीं सड़क पर बीचों बीच वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। इससे न तो राहगीरों के लिए पैदल चलने के लिए फुटपाथ खाली मिलता हैं और न ही वाहनों के चलने के के लिए सडक़ खाली मिलती है। त्योहारी सीजन में तो यह समस्या और भी बढ़ जाती है।

अतिक्रमण से लोगों के सामने आ रही ये समस्याएं

-शहर की तीनों मुख्य सडक़ रोड नंबर एक, दो व तीन पर फुटपाथ खाली नहीं होने से लोगों को बीच सडक़ पर चलना पड़ता है।

-तीनों सडक़ों के दोनों तरफ रेहड़ी ठेलों का जमावड़ा है। इन पर सामान खरीदने वालों का जमावड़ा रहने से चालकों के लिए वाहनों को निकालना मुश्किल रहता है

-तीनों सडक़ों पर हर वक्त ट्रैफिक जाम लगा रहता है। इससे रोजाना हादसे होते रहते हैं।

-तीनों सडक़ों पर दुकानदार सामान रखकर फुटपाथ कवर कर लेते हैं।

-रोड नंबर दो पर कबाड़ सडक़ पर पड़ा रहता है। इससे आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं।

-रोड नंबर तीन पर जगह-जगह दुकानदारों ने अस्थाई चबूतरे बनाकर सामान रख लिया है। इससे लिंक सडक़ों से आने-जाने वाले वाहन चालकोंं को आमने-सामने से आने वाले वाहन नहीं दिखाई देते हैं।

-तीनों सडक़ों पर पानी निकासी के लिए बनाए गए नालों पर चबूतरे बना दिए। नाले ब्लॉक हो रहे हैं और पानी का निकास नहीं हो पा रहा है।

इन सुझावों पर अमल हो तो जनता को मिले राहत

-शहर की तीनों मुख्य सडक़ों के फुटपाथ खाली कराए जाएं।

-दुकानदारों को बाहर सामान नहीं रखने और काउंटर नहीं लगाने के लिए पाबंद किया जाए।

-दुकानदारों की ओर से अस्थाई रूप से बाहर बनाए गए चबूतरे हटाएं जाएं ।

-रेहड़ी-ठेलों को सडक़ पर ना लगाने दिया जाए।

-ट्रैफिक पुलिस सड़क वाहनों की पार्किंग पर रोक लगाए।

-रोड नंबर दो पर कबाड़ी वालों को सडक़ पर कबाड़ नहीं डालने के लिए पाबंद किया जाए।-पार्किंग की माकूल व्यवस्था की जाए।

इनका कहना है...

हाल ही में कुछ स्थाानों से अतिक्रमण हटाया था। जल्द ही रोड नंबर एक, दो व तीन से अतिक्रमण हटाकर सभी को पाबंद किया जाएगा।

अनिता खींचड़, आयुक्त नगर परिषद, झुंझुनूं

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग