23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AIIMS Recruitment 2018, रिसर्च असिस्टेंट, फील्ड वर्कर व लैब टेक्निशियन के 6 के पदाें पर भर्ती

AIIMS patna Recruitment 2018, ऑल इंडिया इंस्टी्टयूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) पटना ने रिसर्च असिस्टेंट और फील्ड वर्कर/ लैब टेक्निशियन के 6
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 16 Apr 2018, 9:33 AM IST

AIIMS patna Recruitment

AIIMS Patna Recruitment 2018, ऑल इंडिया इंस्टी्टयूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) पटना ने रिसर्च असिस्टेंट और फील्ड वर्कर/ लैब टेक्निशियन के 6 रिक्त पदाें पर भ्रती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 21 अप्रैल 2018 तक डाक से आवेदन भेज सकते हैं।आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

ऑल इंडिया इंस्टी्टयूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) में रिक्त पदाें का विवरणः

रिसर्च असिस्टेंट, पद : 01

योग्यताः
- मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से साइंस या संबंधित विषय में स्नाकत डिग्री प्राप्त की हो। साथ ही तीन साल का कार्यानुभव हो। या
- संबंधित विषय में मास्टर डिग्री प्राप्त की हो।
अधिकतम आयु : 35 वर्ष।
मासिक वेतन : 31,000 रुपये।

फील्ड वर्कर/ लैब टेक्निशियन, पद : 05
योग्यताः
- साइंस विषय से 12वीं पास की हो।
- साथ ही मेडिकल लेबोरेटरी टेक्निशियन में दो वर्षीय डिप्लोमा हो। या एक साल का डिप्लोमा और एक साल का अनुभव हो।
अधिकतम आयु : 30 वर्ष।
मासिक वेतन : 18,000 रुपये।

जरूरी सूचनाः
- अधिकतम आयु सीमा में एससी, एसटी, ओबीसी और महिलाओं को पांच वर्ष की छूट प्रदान होगा।
- आवेदन, इंटरव्यू और अन्य संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए 24 अप्रैल से वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

आवेदन प्रक्रियाः
- वेबसाइट http://aiimspatna.org पर लॉगइन करें। अब यहां होमपेज पर JOBS लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद नया वेबपेज खुलेगा। यहां Advertisements पर क्लिक करें।
- अब Advertisement No. 229/AIIMS/Pat/C&FM/2018 पर जाएं।
- इसके सामने मौजूद डाउनलोड आइकॉन पर क्लिक करें।
- इस तरह पद संबंधित विज्ञापन खुल जाएगा। इसमें दी गई जानकारियां ध्यान से पढ़ें।
- इस विज्ञापन के साथ आवेदन फॉर्म का प्रारूप संलग्न है। इसका ए4 साइज के पेपर पर प्रिंटआउट निकाल लें।
- अब इसमें मांगी गई सभी जानकारियां सावधानी से दर्ज करें।
- फिर अंत में इसे एक लिफाफे में डालें और डाक से तय पते पर भेज दें।

आवेदन भेजने का पताः
डॉ. सी.एम सिंह, डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन, फर्स्ट फ्लोर, कॉलेज बिल्डिंग, एम्स पटना, पिन कोड- 801507


खास तारीखेंः
डाक से आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तारीख : 21 अप्रैल 2018
इंटरव्यू की संभावित तारीख : 27 अप्रैल 2018

अधिक जानकारी यहांः
फोन : 0612-2451070
ई-मेल : admin@aiimspatna.org

AIIMS Patna Recruitment notification 2018:

ऑल इंडिया इंस्टी्टयूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) पटना ने रिसर्च असिस्टेंट और फील्ड वर्कर/ लैब टेक्निशियन के 6 रिक्त पदाें पर भ्रती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।