10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Animal Husbandry Driving Test : वाहन चालक के पद पर भर्ती हेतु ड्राइविंग टेस्ट 14 मई से शुरू :यहाँ देखें सूची

Animal Husbandry Driving Test राजस्थान पशुपालन विभाग में ड्राइवर के पदों पर गत वर्ष भर्ती निकाली गई थी। जिसके लिए कई चरण निर्धारित किये गए थे।

2 min read
Google source verification

image

Deovrat Singh

May 13, 2018

driver recruitment

driver recruitment

Animal Husbandry Driving Test राजस्थान पशुपालन विभाग में ड्राइवर के पदों पर गत वर्ष भर्ती निकाली गई थी। जिसके लिए कई चरण निर्धारित किये गए थे। Rajasthan Animal husbandry Driving test के लिए 14 मई से दो पारियों में आने वाले अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। 14 मई से पशुपालन वाहन चालकों के पदों हेतु ड्राइविंग टेस्ट शुरू किया जायेगा जो 09 जून तक चलेगा। इसके लिए 469 अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी अपना नाम सूची में देखकर दी गई तिथि को Automated drivers training testing & skill institute नसीराबाद रोड माखुपुरा अजमेर पहुंचना होगा। सभी अभ्यर्थी ध्यान दें ड्राइविंग टेस्ट के लिए दिए गए क्रम संख्या के अनुसार 1200 रूपए की रसीद कटवानी होगी जिसके साथ 216 रूपए का GST भी देय होगा। सिम्युलेटर की भांति आगे भी सूची जारी होगी। इसके बाद 10 जून से आगे की सूची जारी की जाएगी

यहाँ देखें सूची : https://goo.gl/c7nXto

सिम्युलेटर टेस्ट उत्तीर्ण कर चुके अभ्यर्थियों से ही ड्राइविंग टेस्ट लिया जा रहा है। सिमुलेटर टेस्ट के लिए सभी पात्र अभ्यर्थियों को भी अजमेर बुलाया गया था जिन्हे टेस्ट के बाद अंक दिए गए। सिमुलेटर टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों से Animal husbandry Driver Vacancy के लिए अगला चरण ड्राइविंग टेस्ट लिया जा रहा है। सभी अभ्यर्थी अपना नाम सूची में देखकर मिलान कर लें। सूची में नाम और पिता के नाम के अतिरिक्त ड्राइविंग लाइसेंस नंबर और जन्म तिथि भी अंकित है। सभी अभ्यर्थी अपने ओरिजनल दस्तावेज अपने साथ लेकर जाएँ। दस्तावेज न होने की स्थिति में अपात्र माना जायेगा।

पशुपालन विभाग में वाहन चालक के पद हेतु ड्राइविंग टेस्ट देने वाले अभ्यर्थी द्वारा किसी भी प्रकार की अनहोनी में या वाहन क्षतिग्रस्त होने पर उसका पूरा खर्च वहन करना होगा। Animal husbandry Driving test List 14 may to 9 जून। सभी अभ्यर्थी जो वाहन चलाने में उत्तीर्ण हो जाएंगे उन्हें सिमुलेटर और वाहन चलाने के ड्राइविंग टेस्ट अंकों के अनुसार नियुक्ति हेतु पात्र माना जायेगा। ड्राइविंग पोस्ट हेतु साक्षात्कार से भी गुजरना पड़ सकता है।