
Army Rally Bharti 2021: भारतीय सेना ने सैनिक (GD), सैनिक टेक्निकल, सैनिक नर्सिंग असिस्टेंट, सिपाही क्लर्क, सिपाही स्टोरकीपर, ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सिपाही के लिए 10वीं पास और ट्रेड्समैन 8वीं पास के पदों पर भर्ती के इच्छुक युवा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ने पात्र और इच्छुक नवयुवकों से रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
इस नोटिफिकेशन के मुताबिक़ इस भर्ती रैली का आयोजन 12 मार्च से 24 मार्च 2021 तक किया जायेगा। इस भर्ती भर्ती रैली में ओडिशा के पुरी, भद्रक, कटक, खोरदा, बालासोर, मयूरभंज, जाजपुर, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा और नयागढ़ जिलों के नवयुवक भाग ले सकेंगें।
आर्मी भर्ती रैली आयोजित करने की तारीख: 12 मार्च से 24 मार्च 2021
एडमिट कार्ड: आर्मी भर्ती रैली ग्राउंड में पहुंचने के लिए रैली आयोजित करने की तिथि से 15 दिन पहले ईमेल के जरिए एडमिट कार्ड भेजे जाएंगे। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी कैंडिडेट्स को रैली स्थल के अन्दर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
पदों का विवरण:
सैनिक (जीडी)
सैनिक टेक्निकल
सैनिक नर्सिंग असिस्टेंट
सिपाही क्लर्क
सिपाही स्टोरकीपर
ट्रेड्समैन 10वीं पास
ट्रेड्समैन 8वीं
आयु सीमा:
सैनिक जीडी की भर्ती के लिए आयु 17 ½ साल से 21 साल तक और अन्य सभी पदों के लिए आयु 17 ½ साल से 23 साल होनी चाहिए।
शैक्षिक योग्यता:
सैनिक (जीडी) के लिए – 45 फीसदी के साथ 10वीं परीक्षा पास
सैनिक टेक्निकल के लिए – 50 फसादी अंकों के साथ 12 वीं परीक्षा विज्ञान स्ट्रीम {भौतिक विज्ञान, रसायन, गणित और अंग्रेजी} के साथ
सैनिक नर्सिंग असिस्टेंट के लिए - 50 फसादी अंकों के साथ 12 वीं परीक्षा विज्ञान स्ट्रीम {भौतिक विज्ञान, रसायन, जीव सिज्ञान और अंग्रेजी} के साथ
सिपाही क्लर्क/ स्टोरकीपर के लिए - 50 फसादी अंकों के साथ 12 वीं परीक्षा किसी स्ट्रीम {अंग्रेजी} के साथ
ट्रेड्समैन के लिए - 10वीं पास
ट्रेड्समैन के लिए - 8वीं
Published on:
13 Jan 2021 11:44 pm
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
