24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

असम पुलिस ने निकाली 5494 पदों पर भर्ती, 12वीं युवा कर सकते है अप्लार्इ

असम पुलिस ने अपने विभाग में कांस्टबेलों के लिए 5494 पदों पर भर्ती के लिए नोटफिकेशन जारी किया है।
2 min read
Google source verification

image

Kamal Singh Rajpoot

Apr 27, 2018

ssam Police Recruitment 2018

असम पुलिस ने अपने विभाग में कांस्टबेलों के लिए 5494 पदों पर भर्ती के लिए नोटफिकेशन जारी किया है। जो अभ्यर्थी इस पोस्ट के लिए आवेदन करना चाहते है वे असम पुलिस की आॅफिशियल वेबसाइट assampolice.gov.in पर जाकर एप्लिकेशन अप्लाई कर सकते हैं। एप्लिकेशन अप्लाई करने की प्रक्रिया 2 मई से शुरू कर दी जाएगी। आयु सीमा की बात करें तो आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र कम से 18 साल आैर अधिकतम 25 साल होनी चाहिए।

भर्ती से रिलेटेड कुछ महत्वपूर्ण तिथियां

एप्लिकेशन अप्लाई करने की डेटः 2 मई, 2018
एप्लिकेशन अप्लाई करने की अंतिम डेटः 2 जून, 2018
एप्लिकेशन फीस पे करने की आखिरी तारीखः 2 जून, 2018

असम पुलिस कांस्टेबल की आयु सीमा: 18 से 25 वर्ष (आयु में रिजर्व कैटेगरी के लिए छूट सरकार के नियमों के मुताबिक दी जाएगी)

असम पुलिस कांस्टेबल की शैक्षणिक योग्यता: एजुकेशन- 10+2

कांस्टेबल की पे स्केल: कैंडिडेट्स को 14 हजार से लेकर 49 हजार रुपए प्रति माह दी जाएगी। इसके अलावा हर माह 5600 रुपए अलग से ग्रेड पे के रूप में दिया जाएगा। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।

GPSC Administrative officer recruitment 2018, गुजरात लोक सेवा आयोग ( GPSC ) ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के 8 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व याेग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 02 मई 2018 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।

गुजरात लोक सेवा आयोग ( GPSC ) में रिक्त पदाें का विवरणः

एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, पद : 08 (अनारक्षित-05)

गुजरात लोक सेवा आयोग ( GPSC ) में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के रिक्त पदाें पर आवेदन के लिए याेग्यता मानदंड : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम द्वितीय श्रेणी में ग्रेजुएट पास होना चाहिए। इसके साथ संबंधित क्षेत्र में कम से कम पांच वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए। कम्प्यूटर ज्ञान के साथ गुजराती और हिन्दी भाषा की अच्छी जानकारी होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट पर लॉगइन करें।