
CM Yogi Adityanath
नई दिल्ली। बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए योगी सरकार की ओर से एक नई योजना लागू की जा रही है जिसमें कक्षा 1 से लेकर 8 वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को यूनिफॉर्म जूते और बैग खरीदने के लिए उन्हें पैसा दिया जा रहा है। सरकार छात्रों के परिजनों के खाते में 1100-1100 रुपये की राशि ट्रांसफर करेगी। योगी सरकार इस योजना को आज से शुरुआत करने जा रही है। इस योजना का लाभा प्रदेश के करीब 1 करोड़ 80 लाख छात्र-छात्राओं को मिलेगा।
पैसा क्यों भेजेगी सरकार?
कक्षा 1-8 तक के छात्र-छात्राओं दी जाने वाली राशि उनकी सुविधाओं को देखते हुए दी जा रही है। यह पैसा उनके अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजा जाएगा। जिससे बच्चे स्कूल बैग, यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, स्वेटर खरीद सके। प्रत्येक छात्र-छात्रा के परिजनों के खाते में 1100-1100 रुपये भेजे जाएंगे। सीएम योगी आज शाम 5 बजे अपने सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के लिए प्रेरणा डीबीटी ऐप भी सिंतबर में लॉन्च किया था। जिसके तहत सभी अभिभावकों के आधार कार्ड के साथ डाटा फीड किया गया है।
1100 रुपये की धनराशि मिलेगी
दो जोड़ा यूनिफार्म- 600 रुपये
एक जोड़ा जूता व मोजा-125 रुपये
स्वेटर-200 रुपये
स्कूल बैग-175 रुपये
Published on:
6 Nov 2021, 4:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.