
Indian Navy Recruitment 2021
नई दिल्ली। नौकरी की तलाश कर रहे 10वी पास युवाओं के लिए नौसेना में नौकरी पाने एक बेहतरीन मौका मिल रहा है। नौसेना में 300 एमआर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है जिन युवाओं ने अभी तक इन पदों पर आवेदन नही किया है वे जल्द से जल्द आज से कल तक अप्लाई कर दें। आवेदन करने के लिए कल का दिन यानि 02 नवंबर आखिरी तारीख है इसके बाद किए जाने वाले आवेदन स्वीकार नही किए जाएंगे। उम्मीदवार दी गई आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 29 अक्टूबर 2021 से शुरू हुई है।
02 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन
नौसेना मैट्रिक रिक्रूट के सेलर का कोर्स अप्रैल 2022 से शुरू होगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 अक्टूबर से 02 नवंबर 2021 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप में आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
रिक्ति पदों का विवरण:—
कुल पदों की संख्या :300 पद
कौन कर सकता है आवेदन?
नौसेना भर्ती के पदों पर आवेदन वे ही उम्मीदवार कर सकते है जिन्होने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10 (हाई स्कूल) परीक्षा पास की हो। इसके अलावा आवेदकों का जन्म 01 अप्रैल 2002 के बाद और 31 मार्च 2005 से पहले हुआ होना चाहिए।
Updated on:
1 Nov 2021, 7:44 PM IST
Published on:
1 Nov 2021, 5:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.