4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबरी! अनुबंध वाले कर्मचारियों को नियमित के समान वेतन देगी हरियाणा सरकार

हरियाणा सरकार ने फैसला लिया है कि अनुबंध कर्मचारियों को नियमित के समान वेतन दिया जाएगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 4 May 2018, 3:12 PM IST

Contract Employees in Haryana to get Salary like regular

हरियाणा सरकार में अनुबंध पर सरकारी जॉब कर रहे कर्मचारियों के लि खुशखबरी है। सरकार ने फैसला लिया है कि अब सभी कच्चे यानी अनुबंध पर काम कर रहे कर्मचारियों को पक्के यानी नियमित कर्मचारियों के समान वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा मेवात, भिवानी और यमुनानगर में हटाए गए हड़ताली कंप्यूटर आपरेटर्स को भी वापस ज्वाइन कराने के लिए जल्द ही आदेश जारी किया जाएगा। इसके साथ ही इस महीने के अंत में कार्यकाल पूरा कर रहे कंप्यूटर टीचर्स और लैब अटेंडेंट को भी एक्सटेंशन दिया जाएगा।

PNB में निकली Faculty Members की Recruitment, ऐसे करें अप्लाई


हरियाणा के कच्चा कर्मचारी संघ के बैनर तले मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर के साथ दर्जन भर संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच यह सहमति बनी। इसके अलावा कई अन्य मांगों पर भी सरकार की ओर से सकारात्मक रुख दिखाया गया है। कच्चा कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा और महासचिव सुरेंद्र प्योंत ने विभिन्न विभागों में लगे कर्मचारियों की मांगें प्रधान सचिव के सामने रखीं गई थी। इन मांगों में से सहमति बन गई है।

हरियाणा में निकली नायब तहसीलदार, अकाउंट असिस्टेंट और प्रोग्राम आॅफिसर की भर्ती


इस बारे में पशुपालन विभाग के एआई वर्कर के मुद्दे पर विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के साथ अलग से बैठक की जाएगी। इसी तरह बिजली कर्मचारियों की मांगों को भी सुलझाने के लिए बिजली निगमों के साथ बैठक की जाएगी।

खुशखबरी! पीटीए शिक्षकों को नई प्रक्रिया से रेगुलर करेगी हरियाणा सरकार


सीएम के प्रधान सचिव ने अतिथि अध्यापकों के मसले का समाधान जल्द होने की घोषणा करते हुए कहा कि पॉलिटेक्निक कालेजों में लगे गेस्ट लेक्चरर को एक्सटेंशन लेक्चरर की तर्ज पर 12 महीने काम और पूरा वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा अनुबंध पर लगे अनुदेशक भी बने रहेंगे। इसके लिए कर्मचारियों के सर्विस रूल में जल्द संशोधन किया जा रहा है जिसके जिसके लिए राज्य स्तरीय कमेटी बनाई गई है।