7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DU DCAC recruitment 2018, नॉन-टीचिंग के 15 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

DCAC Non- Teaching recruitment 2018, दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स (DCAC) ने नॉन-टीचिंग के 15 रिक्त पदों पर भर्ती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 24 Feb 2018, 6:17 PM IST

DU

DCAC Non- Teaching recruitment 2018, दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स (DCAC) ने नॉन-टीचिंग के 15 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 10 मार्च 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।

दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स (DCAC) में रिक्त पदों का विवरणः
लाइब्रेरियन- 01 पद
प्रोफेशनल असिस्टेंट- 01 पद
लाइब्रेरी असिस्टेंट- 01 पद
MTS (लाइब्रेरी अटेंडेंट)- 05 पद
सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (कंप्यूटर)- 01 पद
MTS- (कंप्यूटर अटेंडेंट)- 01 पद
असिस्टेंट- 02 पद
जूनियर असिस्टेंट- 03 पद

दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स (DCAC) में रिक्त पदों पर आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता:

लाइब्रेरी साइंस/इनफार्मेशन साइंस/डॉक्यूमेंटेशन साइंस में मास्टर या समकक्ष प्रोफेशनल डिग्री कम से कम 55% अंकों के साथ होना आवश्यक है।

दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स (DCAC) में Non- Teaching के रिक्त पदों पर आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार 10 मार्च 2018 तक अपना आवेदन पत्र इस पते पर भेजें- प्रिंसिपल दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स, नेताजी नगर, नई दिल्ली- 110023 के पते पर भेज सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन की अंतिम तिथि- 10 मार्च 2018

आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि- 13 मार्च 2018

DCAC Non- Teaching recruitment notification 2018ः

दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स (DCAC) में नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

परिचयः

दिल्ली विश्वविद्यालय (University of Delhi), भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। भारत की राजधानी दिल्ली स्थित यह विश्वविद्यालय 1922 में स्थापित हुआ था। यह स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर पाठ्यक्रम उपलब्ध कराता है। भारत के उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलाधिपति हैं। THES-QS की विश्व के विश्वविद्यालयों की रैंकिंग के अनुसार यह भारत का शीर्ष गैर-आईआईटी विश्वविद्यालय है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के दो परिसर हैं जो दिल्ली के उत्तरी और दक्षिणी भाग में स्थित हैं। इन्हें क्रमश: उत्तरी परिसर और दक्षिणी परिसर कहा जाता है। दिल्ली विश्वविद्यालय का उत्तरी परिसर में दिल्ली मेट्रो की पीली लाइन के साथ सुनियोजित ढंग से जुड़ा हुआ है और मेट्रो स्टेशन का नाम 'विश्वविद्यालय' है। उत्तरी परिसर दिल्ली विधान सभा से 2.5 किमी और अंतरराज्यीय बस अड्डे से 7.0 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।