
डीडीए रिक्रूटमेंट 2025 प्रतीकात्मक तस्वीर (क्रेडिट-फ्रीपिक)
DDA Recruitment 2025: दिल्ली में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने जूनियर इंजीनियर, स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से 1383 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक कैंडिडेट्स आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
दिल्ली विकास प्राधिकरण की ये भर्तियां ग्रुप ए, बी और सी के विभिन्न पदों के लिए निकाली गई हैं-
डीडीए की इस भर्ती के तहत अलग अलग पदों के लिए अलग अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। कुछ पदों के लिए 10वीं पास तो कुछ पदों के लिए ITI या डिप्लोमा की अनिवार्यता है। वहीं कुछ पदों के लिए बैचलर या मास्टर डिग्री या फिर इंजीनियरिंग डिग्री वाले कैंडिडेट्स फॉर्म भर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट का रुख करें।
Updated on:
29 May 2025 05:10 pm
Published on:
29 May 2025 05:10 pm
