
Delhi Metro Vacancy 2024: सरकारी नौकरी की तलाश में बैठे युवाओं के लिए काम की खबर है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) में नौकरी का बढ़िया मौका है। ऐसे कैंडिडेट्स जो दिल्ली मेट्रो की इस भर्ती से संबंधित योग्यता रखते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट delhimetrorail.comपर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
दिल्ली मेट्रो में मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अप्लाई करने की अंतिम तारीख 13 दिसंबर है। कुल 6 पदों पर भर्ती की जाने वाली है, जिसमें से मैनेजर (भूमि) के 3 पद पर और असिस्टेंट मैनेजर (भूमि) के 3 पद पर भर्ती निकाली गई है। कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीबीई/बीटेक (सिविल) या समकक्ष न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष CGPA के साथ डिग्री होनी चाहिए। वहीं उम्र सीमा की बात करें तो कैंडिडेट्स की आयु 1 नवंबर, 2024 तक 55 वर्ष से 62 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
दिल्ली मेट्रो की इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। हालांकि, पर्सनल इंटरव्यू (ऑनलाइन/ऑफलाइन) और मेडिकल फिटनेस परीक्षा के आधार पर सेलेक्शन होगा। इंटरव्यू दिसंबर 2024 के तीसरे सप्ताह में निर्धारित है। वहीं सैलरी की बात करें तो मैनेजर (भूमि) की सैलरी 87,800 रुपये प्रति महीने होगी और असिस्टेंट मैनेजर (भूमि) की सैलरी प्रति महीने 68,300 रुपये होगी।
इच्छुक कैंडिडेट्स DMRC को आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके, उसे भरकर, सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ नीचे दिए गए पते पर भेजना होगा।
Updated on:
15 Nov 2024, 4:49 PM IST
Published on:
15 Nov 2024, 4:49 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.