
IFS Tamali Saha Success Story: यूपीएससी परीक्षा दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। कई कैंडिडेट्स सालों साल ये परीक्षा देने के बाद भी इसे क्रैक नहीं कर पाते हैं। वहीं कुछ कैंडिडेट्स हैं जो काफी कम उम्र में परीक्षा पास कर लेते हैं। कुछ ऐसी ही कहानी है पश्चिम बंगाल की बेटी तमाला साहा की, जिन्होंने कम उम्र में अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास कर ली।
तमाली ने अपनी पढ़ाई- लिखाई बंगाल से पूरी की है। वे पश्चिम बंगाल के नॉर्थ परगना जिले की रहने वाली हैं। ऐसे में उनकी शुरुआती पढ़ाई यहीं से हुई और उच्च शिक्षा के लिए वे पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता आ गईं। तमाली ने कोलकाता विश्वविद्यालय से जूलॉजी में डिग्री हासिल की है। कॉलेज की पढ़ाई के बाद वे यूपीएससी की तैयारी में जुट गईं और अपने पहले ही प्रयास में परीक्षा पास कर ली। यूपीएससी आईएफएस परीक्षा में 94वीं रैंक हासिल की थी। उन्होंने आईपीएस और आईएएस के बदले IFS सेवा को प्राथमिकता पर रखा। तमाली ब्यूटी विद ब्रेन की परफेक्ट उदाहरण हैं। तमाली सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं।
तमाली साहा उन अफसरों में से हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे न सिर्फ अपने काम को लेकर बल्कि व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी बातें भी सोशल मीडिया पर डालती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बनाई हुई पेंटिंग्स की तस्वीरें डाली हैं।
Updated on:
15 Nov 2024, 4:08 PM IST
Published on:
15 Nov 2024, 4:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.