12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

DSSSB admit card 2021 : डीएसएसएसबी ने जारी किए 16 ,17 अक्टूबर को होने वाली भर्ती परीक्षाओं के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

DSSSB admit card 2021 दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने 16 अक्टूबर और 17 अक्टूबर को होने वाली भर्ती परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Pratibha Tripathi

Oct 13, 2021

DSSSB admit card 2021

DSSSB admit card 2021

नई दिल्ली। DSSSB Admit Card 2021 : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) की ओर से 16 अक्टूबर और 17 अक्टूबर कई भर्ती परीक्षाएं होने वाली है जिसके एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले है वे लोग अपने एडमिट कार्ड डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

16 अक्टूबर को अहलमद, इन्सपेक्टिंग ऑफिसर, इलेक्ट्रिकल ओवरसीयर परीक्षा ली जा रही है। जबकि 17 अक्टूबर को स्पेशनल एजुकेटर प्राइमरी, ड्राफ्टमैन, लीगल असिस्टेंट की परीक्षा है।डीएसएसएसबी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को एप्लीकेशन आईडी के साथ अपनी जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

कैसे डाउनलोड करें DSSSB Admit Card 2021

उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले डीएसएसएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

इसके बाद होम पेज पर, 'DOWNLOAD ADMIT CARD FOR ONLINE CBT EXAM SCHEDULED ON 16 AND 17 OCTOBER 2021' के लिंक पर क्लिक करें।

क्लीक करते ही नया पेज ओपन होगा।

यहां लॉग-इन डीटेल्स जैसे एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।

इसे डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंट आउट लेकर रखें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के बाद, उसमें दिए गए दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह से चेक करें। और इसके अनुरुप ही परीक्षा में शामिल हों। डीएसएसएसबी के द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, इंस्पेक्टिंग ऑफिसर सहित अन्य पद के लिए परीक्षा 16 अक्टूबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। वहीं स्पेशल एजुकेशन प्राइमरी, ड्राफ्ट्समैन और लीगल असिस्टेंट परीक्षा 17 अक्टूबर को होगी। और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी ज्यादा जानकारी पाने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।