5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

DSSSB PGT Recruitment 2020 : 710 पीजीटी पदों के लिए निकली भर्ती, 14 से करें आवेदन

DSSSB PGT Recruitment 2020 : दिल्ली सरकार ने दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (Delhi Subordinate Services Selection Board) (डीएसएसएसबी) (DSSSB) के जरिए शिक्षा निदेशायल के तहत शिक्षक के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवारों का चयन, जहां भी लागू हो, वन टियर और टू टियर परीक्षा योजजा और स्किल टेस्ट के जरिए होगा।

2 min read
Google source verification
DSSSB PGT Recruitment 2020

DSSSB PGT Recruitment 2020

DSSSB PGT Recruitment 2020 : दिल्ली सरकार ने दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (Delhi Subordinate Services Selection Board) (डीएसएसएसबी) (DSSSB) के जरिए शिक्षा निदेशायल के तहत शिक्षक के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवारों का चयन, जहां भी लागू हो, वन टियर और टू टियर परीक्षा योजजा और स्किल टेस्ट के जरिए होगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर इन पदों के लिए 13 फरवरी, 2020 (रात 11.59 बजे) तक अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन मोड के अलावा किसी और मोड के जरिए भेजे गए आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

DSSSB PGT Recruitment 2020 : शैक्षिक योग्यता
-संबंधित विषय में किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से मास्टर्स डिग्री

-अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन का अध्ययन कर लें

वांछनीय : उम्मीदवार ने कम से कम तीन साल तक संबंधित विषय को कॉलेज/हायर सेकेंडरी स्कूल/हाई स्कूल में पढ़ाया हो।

DSSSB PGT Recruitment 2020 : उम्र सीमा
उम्मीदवार की उम्र 36 साल से नीचे होनी चाहिए। दिल्ली सरकार के नियमों के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, श्वङ्खस् आदि उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन का अध्ययन कर लें।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें

DSSSB PGT Recruitment 2020 : पे स्केल
9300 - 34800 प्लस Grade Pay 4800/- Group: 'B'

DSSSB PGT Recruitment 2020 : आवेदन फीस
आवेदन फीस के रूप में 100 रुपए अदा करने होंगे। एक बार फीस अदा करने के बाद किसी भी स्थिति में उसे रिफंड नहीं किया जाएगा। महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों से कोई फीस नहीं ली जाएगी। हालांकि, जिन पूर्व सैनिकों को केंद्र सरकार में उन्हें मिले आरक्षण के तहत नियमित रूप से नौकरी मिल चुकी है, उन्हें आवेदन शुल्क में कोई छूट नहीं दी जाएगी। जो उम्मीदवार ऑनलाइन के जरिए आवेदन फॉर्म जमा करवा रहे हैं, उन्हें एसबीआई ई-पे (SBI e-pay) के जरिए आवेदन शुल्क जमा करवाना होगा। भुगतान का अन्य तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा और ऐसा करने वाले उम्मीदवारों का आवेदन खारिज कर दिया जाएगा।