29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब आसानी से मिलेगी मनचाही नौकरी! गूगल जॉब सर्च में आया नया फीचर

गूगल ने नौकरी की तलाश करने वाले लोगों के लिए एक खास तरह की नई सर्विस की शुरुआत की है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 26 Apr 2018, 10:41 AM IST

Google Jobs near me feature

गूगल ने नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक खास तरह की नई सर्विस की जारी की है। इस नए फीचर की वजह से भारतीय कस्टमर्स को जॉब सर्च करने में आसानी होने वाली है। गूगल ने इस नए फीचर को 'Jobs near me' नाम से जारी किया है। इस नए फीचर के जरिए जॉब ढूंढने वालों को अलग अलग पोर्टल पर जॉब के लिए आवेदन करने में मदद मिलेगी। अब 'Jobs near me' में अपनी मनपसंद की जॉब ढूंढना आसान हो गया है। इसमें पॉपुलर जॉब वेबसाइट्स और कंपनियों पर की लिस्ट भी जारी गई गई है। इसके जरिए नौकरियों के बारे में जानकारी भी जॉब चाहने वालों को मिलती रहेगी। ऐसे में यदि आप भी जल्द से जल्द मनचाही जॉब पाना चाहते हैं जल्दी से अप्लाई करें। यहां हम आपको बता रहे हैं कि जॉब्स नीयर मी फीचर को कैसे करें यूज—

DRDO recruitment 2018 - जूनियर रिसर्च फेलो के 9 पदों पर भर्ती, करें आवेदन


मनचाही जॉब के लिए ऐसे करें अप्लाई

- सबसे पहले गूगल सर्च पर जाकर Jobs near me सर्च करें।

- जिसके बाद यूजर्स के सामने गूगल का एक नया डैशबोर्ड ओपन होगा जहां पर जॉब्स की लिस्ट दिखेगी।

- इसके बाद अपनी मनचाही जॉब मिलने के बाद क्लिक कर आवेदन करें।

- मनचाही जॉब वैकेंसी के लिए क्लिक करने पर आपके सामने कई ऑप्शन दिखेंगे। यहां आपको जॉब प्रोफाइल, योग्यता और वेबसाइट की जानकारी मिलेगी।

CGPSC recruitment - असिस्टेंट जिओलोजिस्ट और माइनिंग इंस्पेक्टर के 40 पदों पर भर्ती, करें आवेदन


- आवेदन करने के बादल उस कंपनी की वेबसाइट ओपन होगी जिसने जॉब पोस्ट की होती है।

- Jobs near me स्मार्ट फिल्टर भी है जो सर्च को रिफाइन करेगा और अलर्ट फीचर समय-समय पर नोटिफिकेशन भी देता रहेगा।

- जॉब सर्च करते वक्त आप प्रेफेरेंस सेट कर सकते हैं जैसे पार्ट टाइम या फुल टाइम. लोकेशन, जॉब टाइटल और अनुभव दर्ज करके अपने लिए सही जॉब सर्च कर सकते हैं।