13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकारी नौकरी : दिल्ली हाईकोर्ट में है नौकरी का अवसर, करें आवेदन

अगर आप ग्रेजुएट हैं तो दिल्ली हाईकोर्ट में नौकरी आपका इंतजार कर रही है, 26 अगस्त से पहले करें आवेदन

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Aug 17, 2015

jobs

jobs

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय (एचसी) में जूनियर न्यायिक सहायकों/संरक्षणकार्ता के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। पदों की कुल संख्या 40 है।


शैक्षिक योग्यता


मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विधा में स्नातक की डिग्री होने के साथ ही कंप्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग की स्पीड 40 शब्द प्रति मिनट होना अनिवार्य है।


आयु सीमा


18 से 27 वर्ष, आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।


वेतनमान


5200-20200 रूपए, ग्रेड पे 2800 रूपए प्रति माह


ऎसे करें आवेदन


इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन तरीके से ही किया जा सकता है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 अगस्त है, जबकि आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी व दस्तावेज जमा करने की अंतिम तारीख 7 सितंबर है। आवेदन पत्र व अन्य जानकारियों के लिए http://delhihighcourt.nic.in पर लॉग ऑन करें।

ये भी पढ़ें

image