कोविड वार्ड में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ से लेकर फिजिशियन चिकित्सक, एएनएम नर्स, जीएनएम, लैब टेक्नीशियन, मेडिकल ऑफिसर, एमआरओ सहित अन्य पदों पर बहाली निकाली गई है। कुल 434 पदों पर बहाली होने वाली है। इसके लिए 11 मई को बिष्टुपुर स्थित लोयला स्कूल के प्रेक्षागृह में साक्षात्कार रखा गया है, जहां पर योग्य उम्मीदवारों को चयनित किया जाएगा।